अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून, चंपावत और नैनीताल में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

On: September 7, 2025 5:40 AM
Follow Us:

देहरादून में भारी बारिश के बाद मौसम में कुछ राहत आई है। धूप खिल रही है, लेकिन आंशिक रूप से बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ अति तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है। इसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण आपदा जैसी स्थिति बन गई है। पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर झमाझम बारिश हो रही है। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में धूप-बादल की आंख-मिचौनी के बीच बारिश का दौर जारी है। दिनभर उमस भरे मौसम के बाद शाम को तेज बौछारों से तापमान में गिरावट आई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र बारिश की संभावना बनी हुई है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढें- Uttarakhand Politics: देहरादून महानगर व ग्रामीण के लिए भाजपा ने नए जिला पदाधिकारी घोषित किए, जानें पूरी सूची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​Kedarnath Yatra Resumes: चीरबासा में मार्ग साफ, गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए पैदल आवाजाही बहाल

​Uttarkashi Fire Incident: मोरी के आराकोट में देर रात स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आग, सेवानिवृत्त एएनएम की दर्दनाक मौत

​Mahendra Bhatt Meets PM Modi: उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

​उत्तरकाशी कालिंदी खाल रेस्क्यू: बर्फ में फंसे पर्वतारोहियों को निकालने का अभियान जारी

​उत्तरकाशी रेस्क्यू: हेलीकॉप्टर की मदद से निकाले जा रहे फंसे पर्वतारोही, 29 को सुरक्षित हर्षिल लाया गया

​Uttarakhand Weather Update: दून समेत 3 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, 57 सड़कें बंद और चारधाम यात्रा स्थगित

Leave a Comment