पतंजलि का अधिकारी बनकर देहरादून के दंपति से साइबर ठगी, इलाज का दिया था झांसा - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पतंजलि का अधिकारी बनकर देहरादून के दंपति से साइबर ठगी, इलाज का दिया था झांसा

On: February 24, 2022 5:16 AM
Follow Us:

साइबर ठग ने पतंजलि का अधिकारी बनकर पीड़ित का इलाज कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी कर डाली. पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

तेज सिंह महर निवासी डोभालवाला ने शिकायत दर्ज कराई की उनको कमर दर्द, डिस्कस्लिप और अस्थमा की बीमारी है. उनकी पत्नी गंगा अर्थराइटिस और शुगर की बीमारी से पीड़ित है. पीड़ित ने 15 फरवरी को यूट्यूब पर वीडियो देखा. वीडियो में गणपत लाल स्वयं को पतंजलि का बुकिंग अधिकारी बता रहा था. वो कई तरह की बीमारियां ठीक करने का दावा कर रहा था.

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

यह भी पढ़े – क्या आपको पता है अमरूद के साथ साथ अमरूद के पत्ते भी होते है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद।

स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

तेज सिंह के अनुसार उसके बाद उन्होंने दिए गए नंबर पर संपर्क किया. आरोप है कि गणपत लाल ने दंपति को पतंजलि में उपचार दिलाने का झांसा दिया. फोनकर्ता द्वारा दंपति से उपचार खर्च के रूप में 1,05,000 रुपए और सिक्योरिटी मनी के रूप में 25,500 रुपए जमा करवा लिए गए.

इसके बाद पीड़ित ने अपनी बुकिंग की स्थिति जानने के लिए उसके नंबर पर फोन किया. लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उसके बाद वह नंबर बंद हो गया. नगर कोतवाली प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

ऐसे तमाम बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने किसी भी साइबर संबंधी शिकायत या सुझाव के लिए 0135-2655900 नंबर जारी किया है. जिस पर अपनी शिकायत या फिर सुझाव दे सकते हैं. इसके साथ ही ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं. यही नहीं फेसबुक के माध्यम से भी https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/ संपर्क कर सकते हैं.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​रीति-रिवाज के नाम पर दरिंदगी की हद: गुजरात में ‘शुद्धिकरण’ की आड़ में सामूहिक दुष्कर्म, 2 महिलाओं समेत 9 सलाखों के पीछे

​Hyderabad Hotel Murders: 10 दिनों में 3 युवतियों की हत्या से मचा हड़कंप, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

​Bhopal Retired IAS Murder: भोपाल में पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, नया नौकर संदेह के घेरे में

​चंडीगढ़ में खाकी पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल के सिर में मारी गोली, बेडरूम में खून से लथपथ मिली लाश; पुलिस को बेटे पर गहरा शक

​Jaipur Murder News: करधनी में सिर पर वार कर पत्नी और तीन बेटियों की हत्या, आरोपी राहुल झा फरार

​Guwahati Crime News: गुवाहाटी में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, उंगलियां काटीं और फ्रिज में छिपाया कटा सिर

Leave a Comment