
पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां हाईवा ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत हो गयी है. मामला दानापुर में बेउर मोड़ के पास का बताया जा रहा है. हाईवा ने पुलिस जिप्सी को रौंद दिया. हादसे में गर्दनीबाग थाने के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है. घटना के बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है.
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
यह भी पढ़े – दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, सोमवार को देहरादून में की थी रैली
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इस घटना में तीन होमगार्ड के जवानों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी बताए जा रहे हैं. फिलहाल घटना में घायल हुए पुलिस कर्मियों का इलाज पटना के निजी अस्पताल में जारी है. वहीं इस घटना में मारे गए पुलिसकर्मियों के शव को पटना के पीएमसीएच ले जाया गया है. जहां थोड़ी देर में उनका पोस्टमार्टम शुरू किया जाएगा. घटना की जानकारी मिलने पर गर्दनीबाग थानाध्यक्ष सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए यहां क्लिक करें,
Share this story







