अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पटना के प्रज्वल ने डेवलप किया BharatCaller ऐप, जो देगा Truecaller को टक्कर

On: February 9, 2022 6:12 PM
Follow Us:

पटना: बिहार की राजधानी पटना में ट्रूकॉलर (Truecaller) की तर्ज पर एक कॉलर ऐप ‘भारत कॉलर ऐप’ (Bharat Caller App) डेवलप किया है, जो इन दिनों लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. इस ऐप में लोगों की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है. ये ऐप 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था और अब तक दो लाख के करीब यूजर्स इस ऐप से जुड़ चुके हैं. इस ऐप को पटना के प्रज्वल ने डेवलप किया है.

इस बारे में ऐप डेवलपर प्रज्वल ने बताया कि मैंने, मेरे दोस्त कुणाल और रंजीता के साथ मिलकर भारत कॉलर ऐप के नाम से कॉलर आईडी ऐप डेवलप की है. कॉलर ऐप वो होता है जिसमें अगर कोई व्यक्ति आपको कॉल करता है, तो भले ही उसका नंबर आपके मोबाइल में सेव ना हो मगर उसके नाम को मोबाइल पर डिस्प्ले कर दिया जाता है. इसके लिए उनके पास एक बहुत बड़ा डेटाबेस होता है, जहां से उस नंबर के अनुसार नाम मैच कर स्क्रीन पर शो कर दिया जाता है.

उन्होंने बताया कि उनके पास 50 करोड़ से अधिक नंबर का डेटाबेस है, जिसके अनुसार स्क्रीन पर नंबर शो किया जाता है. आप जब ऐप को डाउनलोड करते हैं तो सबसे पहले आपके नाम की जानकारी ली जाती है और ये जानकारी सर्वर में सेव हो जाती है और आप जब कभी किसी को कॉल करते हैं, तो उसके पास उस नाम से कॉल चला जाता है, बशर्ते उसके पास भी यही ऐप हो.

यह भी पढ़ –  बचपन में लगाए जाने वाले टीकों से भी हो सकता है कोरोना से बचाव, जानिए कैसे

प्रज्वल ने बताया कि इस ऐप को बनाने का आइडिया उन्हें तब आया जब एक बहुत बड़े विदेशी कॉलर ऐप को बीते दिनों भारत सरकार ने इंडियन आर्मी के लोगों के लिए बैन कर दिया और बताया कि इससे उनको प्राइवेसी का खतरा है. ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि एक स्वदेशी ऐप डाउनलोड किया जाए, जिसमें लोगों की प्राइवेसी का विशेष रूप से ख्याल रखा जाए.

उन्होंने बताया कि लोगों का जो कुछ भी डेटाबेस होता है, उसे एक्सेस करने का उनके किसी भी कर्मी को अनुमति नहीं है और ना ही वो लोग कभी डेटाबेस एक्सेस करते हैं. इसका जो सर्वर है, वो भारत में है और विदेशों में कहीं भी इसका एक्सेस नहीं है. प्रज्वल ने बताया कि बहुत सारी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी के सीईओ भारतीय हैं, मगर अब तक कोई इंडियन कॉलर ऐप नहीं था, ऐसे में उन्होंने निर्णय लिया कि उनका इस फील्ड में अब तक का काम करने का जो कुछ भी अनुभव है, उसके आधार पर एक स्वदेशी कॉलर ऐप डेवलप किया जाए और उसमें लोगों की प्राइवेसी को विशेष महत्व दिया जाए.

प्रज्वल ने बताया कि इस ऐप को उन्होंने 15 अगस्त के दिन लांच किया और इसका काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिला है और काफी लोग इससे जुड़ रहे हैं. इस ऐप को लेकर लोगों के बेहतरीन सुझाव भी उन्हें मिल रहे हैं और इसके आधार पर प्रतिदिन ऐप में डेवलपमेंट किया जा रहा है. यह अभी डेवलपिंग प्रोसेस में है.

यह भी पढ़े –  बड़ी खबर : एक बार फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, जानिए क्या है एलपीजी सिलेंडर के नए दाम 

उन्होंने दावा किया कि आने वाले 1 महीने में ये पूरी तरह से डेवलप कर लिया जाएगा और इस प्रकार से डेवलप किया जाएगा कि ग्लोबल लेवल पर यह ऐप विभिन्न कॉलर एप्लीकेशन से कंपीट कर सकेगा. इस ऐप को बनाने में उन्हें लगभग 3 महीने का समय लगा है. इसकी विशेषता ये है कि डाटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी पर उनका पूरा फोकस है. यह इंश्योर किया जाता है कि किसी भी व्यक्ति के डाटा को कोई लीक ना कर सकें.

बता दें कि प्रज्वल पटना के मीठापुर के रहने वाले हैं और बेंगलुरु से बीटेक के बाद आईआईएम से एमबीए कर चुके हैं. उन्होंने पटना में 12वीं तक राजवंशी नगर स्थित डीएवी से पढ़ाई की है और उनके पिता ज्योति कुमार सिन्हा एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं. प्रज्वल सिन्हा को पिछले साल 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्टार्टअप के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment