नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज - Doonprimenews
अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज

On: February 11, 2022 12:03 PM
Follow Us:

रामनगर: कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग के भगाकर ले जाने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है. कोतवाल आशुतोष कुमार ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 साल की एक पुत्री बीते दिन घर से बिना बताए कहीं चली गई है. महिला का आरोप है कि उसकी पुत्री को बड़ापुर जिला बिजनौर निवासी हर्षराम बहला फुसलाकर भगा ले गया है.
यह भी पढ़े – कॉर्बेट के बिजरानी रेंज में हाथी का उत्पात, चारदीवारी की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त
वहीं, आरोपी से संपर्क करने पर वह फोन भी नहीं उठा रहा है. ऐसे में पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज दोनों की खोजबीन की गुहार लगाई है. कोतवाल ने बताया कि हर्ष राम के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment