अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

देहरादून में बीटेक का छात्र चरस के साथ गिरफ्तार, इंस्टीट्यूट के छात्रों को करता था सप्लाई

On: March 2, 2022 6:21 AM
Follow Us:

देहरादूनः थाना प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को 165 ग्राम चरस के साथ बीटेक के एक छात्र को सुद्धोवाला से गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया. आरोपी छात्र पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी इंस्टीट्यूट के छात्रों को चरस महंगे दाम पर बेचकर पैसा कमाता है.

एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार नशे के तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है. जिसके चलते प्रेमनगर पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह सुद्धोवाला के पास सौहार्द नाम के शख्स को 165 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कराया गया है.

यह भी पढ़े – यूक्रेन पर रूसी हमले में भारतीय छात्र की मौत पर टूटे फरहान अख्तर, सरकार से की ये अपील

थाना प्रेमनगर प्रभारी कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय सौहार्द निवासी ग्राम दुर्गापुर जिला पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल का रहना वाला है. पूछताछ करने पर आरोपी सौहार्द द्वारा बताया गया कि वह देहरादून के लॉ कॉलेज में बीटेक सेकंड ईयर का छात्र है और वह बल्लूपुर के रवि नाम के लड़के से चरस लेकर आता है. इसके बाद इंस्टीट्यूट के छात्रों को महंगे दामों पर बेचकर पैसा कमाता है, जिससे उसका खर्चा चलता है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड: विकासनगर में BJP नेता की बेरहमी से हत्या के बाद भारी बवाल; मस्जिद पर पथराव, आरोपियों के घरों पर हमला, पीएसी तैनात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

मसूरी में दर्दनाक हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी सैलानियों की कार, एक महिला का शव बरामद, रेस्क्यू जारी

देहरादून घरेलू हिंसा केस सेलाक्वी पुलिस जांच

हैवानियत की हदें पार: देहरादून में नवजात जुड़वा बच्चों की मां को 10 महीने तक शौचालय में रखा कैद, गुप्तांगों पर लाठियों से हमला

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Leave a Comment