अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया स्पष्ट- इस साल भी दाखिला प्रक्रिया में हो सकती है देरी

On: February 12, 2022 6:47 AM
Follow Us:

दिल्ली विश्वविद्यालय ने किया स्पष्ट-  इस साल भी दाखिला प्रक्रिया में हो सकती है देरी 

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द होने व नतीजो में देरी का असर विश्वविद्यालयों में होने वाले दाखिलो पर भी पड़ रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष की दाखिला प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू की जानी थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया अगस्त में शुरू की जाएगी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष भी दाखिला प्रक्रिया में देरी हो सकती है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यकारी कुलपति पीसी जोशी का कहना है कि सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि कॉलेजों में यह दाखिला प्रक्रिया पिछले वर्ष के मुकाबले देरी से शुरू हो सकती है।

 यह भी पढ़े- बारिश का कहर,चंपावत-टनकपुर हाईवे पर मलबे में फस गयी कार,बाल बाल बच गयी चालक की जान

कुलपति ने कहा कि विभिन्न राज्य बोर्ड और सीबीएसई के छात्रों को दिल्ली विश्वविद्यालय के दाखिलों में एक समान महत्व दिया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्याल के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए दाखिला अगस्त के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। दाखिला प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। सीबीएसई के रिजल्ट 31 जुलाई तक ही आएंगे और कॉमन एंट्रेस टेस्ट को लेकर शिक्षा मंत्रालय से निर्देश नहीं मिले हैं।सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा के छात्रों का परिणाम 31 जुलाई तक घोषित किया जाएगा।

गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सीबीएसई के स्कूलों को निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों द्वारा 11वीं कक्षा में अर्जित किए गए अंक स्कूलों को अपलोड करने होंगे। इसके अलावा सीबीएसई ने स्कूलों से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट के अंक अपलोड करने को कहा है।

12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने के लिए सीबीएसई ने सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श के बाद यह नीति अपनाई है। इसके तहत अंतिम परिणाम की गणना करते समय, कक्षा 10 के 3 सबसे अच्छे थ्योरी विषयों के अंको का औसत , कक्षा 11 की थ्योरी के 30 फीसदी का वेटेज व कक्षा 12वीं की थ्योरी का 40 फीसदी वेटेज लिया जाएगा। प्रैक्टिकल में दिए गए अंक जैसे हैं, वैसे ही लिए जाएंगे।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bhind School Food Poisoning: 5 children fall sick after allegedly eating spoiled laddoos at Bhind government school

Bhind School Food Poisoning: स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को दिए खराब लड्डू, 5 मासूम बीमार, पिता ने शिकायत की तो पुलिस पर मारपीट का आरोप!

Surrendered women Naxalites from Bastar walk the ramp in traditional Kosa silk outfits

Surrendered Women Naxalites: बंदूक छोड़ रैंप तक पहुंचीं महिला नक्सली, कोसा सिल्क ने दिखाई नई जिंदगी की तस्वीर

Indian-origin teen Arjun Arvind arrested in Massachusetts US double murder case

​Arjun Arvind Double Murder Case: अमेरिका में भारतीय मूल के 17 साल के किशोर ने मां और भाई को उतारा मौत के घाट, ChatGPT पर सर्च की थीं हत्या की कहानियां

एअर इंडिया पायलट डोप टेस्ट में पॉजिटिव: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ाने से पहले पिया था गांजा, लैब जांच में हुई पुष्टि

बेंगलुरू के 5-स्टार होटल में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी के अफेयर के शक में दो मासूम बेटियों की हत्या की, फिर खुद का गला काटा

India Weather Update showing heavy rain alert in Delhi Uttar Pradesh Bihar Kerala Uttarakhand and Himachal Pradesh

India Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश, यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, केरल से उत्तराखंड तक बदला मौसम!

Leave a Comment