अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

दहेज में बाइक नहीं मिलने पर गर्भवती पत्नी को दिया तलाक, पति समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज

On: February 27, 2022 9:39 AM
Follow Us:

हल्द्वानी: नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है. बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देकर बताया है कि वह गर्भवती है और उसके पति ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया है. मामले में पुलिस ने पति सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ तीन तलाक सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है

यह भी पढ़े –  लोकपर्व फूलदेई के साथ राजभवन में होगा वसंतोत्सव का आगाज, राज्यपाल ने किया निर्देशित

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 17 निवासी एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि 14 मई 2021 को ताज मस्जिद नई बस्ती निवासी अब्दुल कादिर से उसका निकाह हुआ था. परिवार वालों ने समर्थ अनुसार दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक की मांग करते रहे. पीड़िता ने बताया कि वह 8 महीने की गर्भवती है और बाइक नहीं दिए जाने पर ससुराल वाले गर्भपात का दबाव बना रहे हैं, जब गर्भपात नहीं कराया तो पति ने 23 फरवरी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया.

पीड़िता ने बताया कि देवर उसके साथ छेड़खानी भी करता था, जबकि सास ससुर ने गाली गलौज करते हुए घर से बाहर निकाल दिया है. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि पूरे मामले में पति सास-ससुर सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment