अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तीन महीने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, फूटा गुस्सा

On: February 14, 2022 11:15 AM
Follow Us:

तीन महीने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, फूटा गुस्साअल्मोड़ा: बेस चिकित्सालय में कोविड के दौरान आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त किये गए वॉर्ड ब्वॉय पद के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. जिसको लेकर आज कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का घेराव किया. जिसपर अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों को तीन दिन के भीतर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया. दरअसल, बीते साल कोविड के दौरान बेस चिकित्सालय में कक्ष सेवक, कक्ष आया समेत अन्य 10 पदों पर आउट सोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी.
कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अगस्त तक की सैलरी बेस अस्पताल के अधीन कार्य करने पर मिली, लेकिन उसके बाद उनको मेडिकल कॉलेज में समायोजित करने के बाद उन्हें अगस्त माह से तनख्वाह नहीं मिली है. मेडिकल कॉलेज में कक्ष सेवक के रूप में तैनात पूरन सिंह का कहना है कि उन्हें विगत तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली है. जिस कारण उन्होंने आज मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिक्षक अजय आर्या का घेराव किया है.

यह भी पढ़े –  सिद्धबली मेले को सकुशल सम्पन्न करने हेतु किया गया रूट डाईवर्ट 
उनका कहना है कि उनकी नियुक्ति विगत वर्ष मई माह में हुई थी. उस वक्त कोविड के दौरान उन्होंने जान की परवाह किये बगैर कार्य किया. विगत तीन महीने से उन्हें वेतन नहीं मिलने पर वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. जबकि कुछ माह पूर्व ही मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग से नियुक्ति पाए कर्मचारियों को लगातार तनख्वाह मिल रही है.

कर्मचारियों का कहना है कि इस मामले में उन्हें मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की तरफ से तीन दिनों में कार्यवाही का आश्वाशन दिया है. बता दें अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज एक दशक से अधिक समय से निर्माणाधीन है. मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग बनने और कुछ स्टाफ की नियुक्ति के बाद भी अभी तक मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मान्यता नहीं मिली है, जबकि एमसीआई की टीम कई बार इस मेडिकल कॉलेज का दौरा कर चुकी है. बावजूद इसके अभी तक मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं हो पाया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment