अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जानिए भारत में कब तक आ सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन, एम्स के डॉक्टर ने दी इससे जुड़ी कुछ खास जानकारियां

On: February 11, 2022 9:37 AM
Follow Us:

जानिए भारत में कब तक आ सकती है बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन, एम्स के डॉक्टर ने दी इससे जुड़ी कुछ खास जानकारियां

भले ही देश में कोरोना वायरस(coronavirus) की दूसरी लहर की गति धीमी हो गई हो लेकिन इसके चलते कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर विशेषज्ञों ने सभी देशवासियों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हम सभी निर्देशों का पालन करेंगे, तो तीसरी लहर के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान राहत भरी खबर यह है कि अगले कुछ महीनों में भारत को बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। एम्स(AIMS)के निर्देशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने इस बात की जानकारी दी है।

अमेरिका(America) में जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार वहां अब तक 40 लाख बच्चे कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। फिलहाल भारत में अभी बच्चों में कोरोना संक्रमण की दर बेहद कम आंकी गई है। इस दौरान शुक्रवार को जब डॉक्टर गुलेरिया से बच्चों की वैक्सीन की प्रगति को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि ‘भारत बायोटेक द्वारा कोवैक्सीन टीके का परीक्षण अभी बच्चों पर किया जा रहा है। अभी भी यह ट्रायल चल रहा है और इसके सितंबर महीने तक पूरे होने की उम्मीद है। सितंबर माह में इस वैक्सीन के ट्रायल के नतीजों का एलान किया जा सकता है।’ अगर इस वैक्सीन के नतीजे पूरी तरह सकारात्मक होते हैं तो जल्द ही भारत में बच्चों को वैक्सीन लगाने की घोषणा हो सकती है।

यह भी पढ़े- Video: लड़कों ने इन लड़कियों को देखा अकेला तो पूछने लगे रेट,लड़कियों ने किया कुछ ऐसा की मांगने लगे माफी,देखिए वीडियो

अब कम समय में रूप नहीं बदल सकेगा कोरोना वायरस

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर आने वाला समय थोड़ा राहत भरा हो सकता है। डॉक्टर गुलेरिया ने अनुमान जताया है कि आने वाले महीनों में कोरोना वायरस नाटकीय अंदाज में म्युटेंट नहीं होगा। साथ ही यह भी बताया कि तीसरी लहर पर इस बात की निर्भरता होगी कि लोग कैसा व्यवहार करते हैं। कोविड अनुकूल व्यवहार से तीसरी लहर को टाला जा सकता है और उसकी गंभीरता को भी कम किया जा सकता है। डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने यह भी कहा कि हाल ही में आए ज़ीरो सर्वे के अनुसार दो तिहाई आबादी में समुचित मात्रा में रोग प्रतिरोधक क्षमता पाई गई है। इसके बावजूद जब तक ज्यादातर लोगों का टीकाकरण नहीं होता तब तक भीड़ में जाने और गैर जरूरी यात्रा से बचना चाहिए। उन्होंने उन राज्यों को आगाह किया है जहां अभी भी ज्यादा मामले आ रहे है। उन्होंने कहा कि ज्यादा मामले जिन राज्यों में दर्ज हो रहे हैं वह उन राज्यों को खतरे में डाल सकते हैं जहां संक्रमण को प्रभावी तरीके से काबू में किया गया है।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और कार में अपराध की जांच की सांकेतिक इमेज

कोलकाता में दिल दहलाने वाली वारदात: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

भोपाल के भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए सफेद कपड़ों में लोग, पवित्र चिता, और पास में तैनात पुलिसकर्मी।

मॉडल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: AIIMS भोपाल में हुआ दूसरा पोस्टमार्टम; आज भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर प्रदर्शित राज्यसभा चुनाव की तारीखें और मतदान का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनावी बिगुल: 18 जून को वोटिंग और नतीजे, मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नदियों में चलती हुई आधुनिक वाटर मेट्रो बोट और किनारे पर बने हाई-टेक बोट टर्मिनल का ग्राफिक इन्फोग्राफिक, वाटर मेट्रो इंडिया प्रोजेक्ट

कोच्चि के बाद अब देशभर के 18 शहरों में चलेगी ‘वाटर मेट्रो’, पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 5 शहरों को तोहफा

Leave a Comment