अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जानिए किस देश में पिज्जा डिलीवरी कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री।

On: February 9, 2022 6:23 PM
Follow Us:

जानिए किस देश में पिज्जा डिलीवरी कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री।

अफगानिस्तान में तालिबान के द्वारा कब्जा किए जाने के बाद देश छोड़कर भागने वालों में आम आदमी से लेकर वहां सत्ता में मंत्री रहे जैसे लोग भी शामिल हैं। इसी कड़ी में अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री सैयद अहमद शाह सआदत (former communications minister Sayed Ahmad Shah Saadat) ने जर्मनी के लिपजिग शहर में शरण ली है। यहां पर सआदत पिछले दो महीने से पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं।इस बारे में जर्मनी के एक समाचार पत्र ने रिपोर्ट भी प्रकाशित की है।

फिलहाल तस्वीर देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल है कि एक समय सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहने वाले सैयद अहमद शाह सआदत 2018 तक अफगान सरकार में मंत्री थे।पिछले साल वह रिटायर हो गए और जर्मनी में चले गए। यहां कुछ दिनों तक उन्होंने अच्छी जिंदगी गुजारी लेकिन जब पैसे खत्म हो गए तो दिक्कतें शुरू हो गईं।वह शहर में अपनी साइकिल से घूमते हैं और लोगों के घर-घर जाकर खाना पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़े – पीजी कॉलेज में एक वेबिनार के जरिए छात्रों को खर्च में कटौती कर बचत को बढ़ावा देने को प्रेरित किया गया, जानिए कहां की है खबर

सआदत ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशन में एमएससी किया है। साथ ही वो इलेक्ट्रिकल इंजीनियर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने दुनियाभर के 13 बड़े शहरों में 23 साल अलग-अलग तरह का काम किया है।

रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मंत्री का कहना है, ‘फिलहाल में एक बेहद सामान्य जिंदगी बिता रहा हूं।मैं जर्मनी में सुरक्षित महसूस करता हूं। मैं लिपजिग में अपने परिवार के साथ खुश हूं।मैं पैसे बचाकर जर्मन कोर्स करना चाहता हूं और आगे पढ़ना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने कई नौकरियों के लिए आवेदन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया।मेरा सपना जर्मन टेलीकॉम कंपनी में काम करने का है।’

वहीं अफगानिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री अफगानिस्तान पर तालिबाने के कब्जे को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और मिसाइल हमलों का दृश्य।

​”US-Israel-Iran War : इज़राइल पर ईरान का मिसाइल तांडव, ट्रंप के ‘सीज़फ़ायर’ के बीच तेहरान में मची भारी तबाही!”

कोलंबिया सेना विमान हादसा हरक्यूलिस C-130 मलबा और रेस्क्यू।

कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सेना का हरक्यूलिस C-130 दुर्घटनाग्रस्त, 66 सैनिकों की मौत, कई लापता

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और ट्रक की टक्कर के बाद बचाव कार्य का दृश्य।

न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा का विमान ट्रक से टकराया, कई यात्री घायल

कुवैत की मीना अल अहमदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला और आग की लपटें।

वेस्ट एशिया संकट: कुवैत की रिफाइनरी पर भीषण ड्रोन हमला, ईरान-इजराइल ‘एनर्जी वॉर’ से दुनिया भर में बढ़ी ईंधन की कीमतें

ईरान के सुरक्षा प्रमुख पर हमले के बाद घटनास्थल पर रिपोर्टिंग करते न्यूज़ रिपोर्टर्स और नष्ट हुए सैन्य वाहन का दृश्य।

मिडल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! इजरायल का बड़ा दावा- ‘ईरानी सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को मार गिराया’, तेहरान में हड़कंप

धुएं से घिरा समुद्र में जलता हुआ तेल टैंकर और पास में बचाव नौकाएं, ईरान-अमेरिका संघर्ष का प्रतीकात्मक चित्रण।

ईरान का भीषण हमला: सुसाइड बोट से अमेरिकी तेल टैंकर को उड़ाया, एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 15 भारतीय सुरक्षित

Leave a Comment