अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जानिए आज का अपना राशिफल, किन र

On: February 7, 2022 4:19 PM
Follow Us:

[ad_1]

एस्ट्रोलोजी (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल शामिल है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब होंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको मिल सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप अवसर और चुनौतियों के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष 

आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी, लेकिन आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा, लेकिन सायंकाल के समय कार्य में देरी होने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से जो चिंताएं बनी हुई थी,उनका समाधान निकालने में आप सफल रहेंगे। आज आपको अपने परिजनों और प्रियजनों का भी सहयोग मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी के साथ आज आप अकेले में कुछ समय बताएंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा।

वृष  

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप मे फलदायक रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपको कोई रोग परेशान कर सकता है, ऐसा हो तो लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई अधूरा काम आपके भाइयों के सहयोग से पूरा होगा और आपका मन प्रसन्न हो जाएगा, लेकिन आपको फिजूलखर्ची नहीं करनी है। यदि आपने इस पर रोक नहीं लगाई तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता परेशान कर सकती है।

मिथुन  

आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलतापूर्वक रहने वाला है। आज आप अपना धन कहीं भी निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में बड़े लाभ देगा। सायंकाल का समय आप अपने सगे संबंधियों व मित्रों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे। यदि आपका धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपको प्राप्त हो जाएगा। आज आपको कारोबार में भी लाभ मिलेगा। आज का दिन आपका व्यस्त रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब होंगे।

यह भी पढ़े- Breaking news: उत्तराखंड में कोरोना केस पहुंचे 50 से भी नीचे,मौतें हुई 0,जानिए राज्य में कितने मीले केस।

कर्क  

आज आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपको आपके ससुराल की ओर से भी मान सम्मान मिलेगा। यदि आपके ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने आपसे धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी आज वापस मिलने की भरपूर संभावना है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई में कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलेगी। आज आपको नौकरी मे भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन कर्ज बढ़ सकता है।

सिंह 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आप अपने व्यापार में यदि कुछ योजनाओं को लागू करेंगे, तो वह आपको उत्तम लाभ देगी। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात आज आपके चेहरे पर मुस्कराहट ला सकती है क्योंकि आप लंबे समय से अपने दोस्त से मिलना चाह रहे थे। यदि आपका कोई धन संबंधित विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा।

कन्या  

आज का दिन आपके लिए थोड़ा मानसिक तनाव वाला रहेगा। आज आपके पिताजी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था,तो उसके कष्ट में अधिकता हो सकती है, इसके लिए आपको भागदौड करनी पड़ सकती है, इसमें कुछ धन भी खर्च होगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से समाप्त होगी। रात्रि का समय आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग अच्छे होंगे।

तुला  

आज आपको अपने व्यापार में बड़ी मात्रा में अचानक धन लाभ हो सकता हैं, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।  आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है। आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक 

आज आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता परेशान कर सकती है, जिसके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी होगा, लेकिन परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत करने से आपकी चिंता थोड़ी कम होगी। व्यापार में यदि स्थान परिवर्तन करेंगे, तो दिन उत्तम रहेगा। आज आपके परिवार के कुछ सदस्य आपकी कुछ फरमाइशे कर सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको धन खर्च करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा। व्यवसाय में नौकरी में शत्रु पक्ष आज आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए सावधान रहें।

धनु  

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक क्षेत्र में भी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिसके कारण तनाव थोड़ा कम होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी साथी को कोई उपहार दे सकते हैं, जिससे उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आप अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, लेकिन आप उसमें नाकामयाब  रहेंगे।

यह भी पढ़े-  Uttarakhand weather: आज प्रदेश के ज्यादातर जिलों में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए क्या है आपके जिले का हाल

मकर  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। भाई बंधुओं से आपका किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्ते में दरार डाल सकता है। व्यापार में आज आपको दूसरों पर अधिक भरोसा करने से खुदको रोकना होगा, नहीं तो वह आपकी बनती हुई योजनाओं को बिगाड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरी में आज आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको उनके ऊपर नजर बनाए रखनी होगी। यदि आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है।

कुंभ  

आज आपको व्यवसाय से निरंतर लाभ मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिसके कारण आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं कोई इसे आपका स्वार्थ ना समझे। सायंकाल का समय यदि आपके आसपास में कोई विवाद पनपता है, तो आपको उससे बचना होगा, नहीं तो वह कानून नहीं हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्प्रतम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य स्वीकार कर सकते हैं।

मीन 

आज का दिन आपको आर्थिक लाभ की संभावना दिखा रहा है, जिसके कारण आपको बड़ी मात्रा में धन मिल सकता है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी के विक्रय का सोच रहे थे, उसके लिए भी आज दिन अच्छा रहेगा। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को करने का मन बनाया है,तो वह भी आज आप कर सकते हैं। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके कुछ नए शत्रु भी बन सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो उन पर ध्यान ना दे और आगे बढ़कर अपने कार्य पर ध्यान दें।

[ad_2]

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Champawat Development: Infrastructure and development projects underway in Champawat under CM Pushkar Singh Dhami as part of Champawat Development initiatives.

Champawat Development: धामी सरकार के पांच साल, मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत में विकास को मिली नई रफ्तार!

Government office in Uttarakhand investigating the Fake Income Certificate case involving a teacher accused of declaring ₹6,000 annual income.

Fake Income Certificate: उत्तराखंड में 6 हजार रुपये सालाना आय दिखाने वाले सरकारी शिक्षक की जांच शुरू, फर्जी प्रमाण पत्र पर उठे गंभीर सवाल

​Ketan Agarwal Murder Case Update: खौफनाक साजिश का पर्दाफाश; मर्डर से पहले सिया और चेतन ने पहाड़ी पर की थी धक्का देने की ‘रिहर्सल’

Madarsa Education Authority: Chief Minister Pushkar Singh Dhami launching the Uttarakhand Madarsa Education Authority initiative for monitoring 456 madrasas through the U-DISE system.

उत्तराखंड में बड़ा बदलाव, Madarsa Education Authority के गठन के बाद सभी 456 मदरसे केंद्र और राज्य सरकार की निगरानी में!

​’चंपावत सिर्फ विधानसभा नहीं, मेरी कर्मभूमि और परिवार है’: सीएम धामी ने दी ₹124 करोड़ की 17 विकास योजनाओं की सौगात, विपक्ष पर साधा निशाना

Mussoorie FASTag Eco Tax: Long queues of vehicles in Mussoorie will soon be a thing of the past; Eco Tax and Mall Road entry fees will be paid via FASTag.

Mussoorie Fastag Eco Tax: मसूरी में जल्द खत्म होगी वाहनों की लंबी कतारें, फास्टैग से होगा इको टैक्स और माल रोड एंट्री शुल्क का भुगतान

Leave a Comment