अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जल्द पलटेगा गैरसैण मंडल का फैसला। अल्मोड़ा बागेश्वर फिर होंगे कुमाऊं में शामिल, इन बीजेपी नेताओं ने दिए संकेत।

On: February 14, 2022 11:24 AM
Follow Us:

जल्द पलटेगा गैरसैण मंडल का फैसला। अल्मोड़ा बागेश्वर फिर होंगे कुमाऊं में शामिल, इन बीजेपी नेताओं ने दिए संकेत।अपने कार्यकाल के अंतिम बजट सत्र के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक ऐसा फैसला लिया था, जिसने सभी को असमंजस की स्थिति में डाल दिया था।कुमाऊं और गढ़वाल दोनों जगह इसका विरोध हो रहा था और यह फैसला था कुमाऊं और गढ़वाल के दो दो जिलों को मिलाकर एक अलग से कमिश्नरेट गैरसैण बनाने का। और अब इस मामले में नई कैबिनेट बनने के बाद लोगों को उम्मीद है कि अब यह फैसला वापस लिया जा सकता है।
इन नेताओं ने दिए संकेत।
आपको बता दें कि गैरसैण (gairsain) को अलग से मंडल बनाने को लेकर अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है और यह सिर्फ घोषणा थी इसलिए इस पर अभी भी पुनर्विचार संभव है मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के डीडीहाट से विधायक और तीरथ सिंह रावत कैबिनेट में मंत्री बने बिशन सिंह चुफाल ने की सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है वही अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा व नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने भी कहा है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार कर सकती है।

 यह भी पढ़ें- तीरथ सिंह रावत कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए दो महत्वपूर्ण फैसले, जानिए कौनसे है ये फैसले।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा हटाया जाएगा फैसला।
दून प्राइम न्यूज़ से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के अल्मोड़ा से एक वरिष्ठ नेता ने बताया की सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले को जल्द वापस लिया जाएगा । उन्होंने यह भी कहां कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा भी इस फैसले का विरोध किया जाना चाहिए था। आपको बता दें कि जब से अल्मोड़ा को गैरसैण में मिलाने का फैसला हुआ है, तभी से वहां सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है और सरकार नहीं चाहेगी कि किसी एक फैसले की वजह से उन्हें आने वाले चुनाव में नुकसान हो। इसलिए भी यह लग रहा है कि सरकार इस फैसले को वापस ले सकती हैं।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment