अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

चमोली का हेलंग उर्गम मोटर मार्ग बंद, 19 घंटे से फंसे हैं 250 लोग, 2 हफ्ते में बनेगी सड़क

On: February 14, 2022 6:14 PM
Follow Us:

चमोली का हेलंग उर्गम मोटर मार्ग बंद, 19 घंटे से फंसे हैं 200 लोग, 2 हफ्ते में बनेगी सड़क

चमोली: चमोली में लैंडस्लाइड से मोटर मार्ग बंद हो गया. जोशीमठ ब्लॉक स्थित हेलंग उर्गम मोटरमार्ग हेलंग से 3 किलोमीटर आगे सड़क भूस्ख्लन की चपेट में आने से गुरुवार देर सांय करीब 5 बजे बाधित हो गया है. सड़क का 50 मीटर हिस्सा ढह कर कल्पगंगा में समा गया.

19 घंटे से बंद है मोटर मार्ग

 भूस्खलन के बाद से यहां पूरी तरह आवाजाही ठप्प हो गई है. मार्ग बंद हुए 19 घंटे बीत चुके हैं. संबंधित विभाग के द्वारा सड़क को खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया हैं. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन का क्षेत्र बड़ा होने के कारण सड़क खुलने में दो हफ्ते का समय लग सकता है. सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही विभाग के द्वारा पैदल आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है.

गांवों का सड़क संपर्क भी टूटा

 उर्गम क्षेत्र के ग्राम प्रधान अनूप नेगी का कहना है कि हेलंग उर्गम सड़क बंद होने से उर्गम घाटी के आधा दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क टूट गया है. ग्रामीणों के साथ-साथ उर्गम घाटी में बंचबदरी में योगध्यान बदरी मंदिर और पंच केदार में कल्पेश्वर मंदिर के दर्शनों के लिए श्रदालुओं को पहुंचने में दिक्कतें आ रही हैं.

यह भी पढ़े –   उत्तराखंड के पूर्व निर्वाचन आयुक्त सुवर्धन शाह ने छोड़ा आप , दो साल पहले किया था ज्वाइन

250  लोग मार्ग में ही फंसे

सड़क बंद होने से करीब 250  स्थानीय लोग और पर्यटक उर्गम घाटी में अब भी फंसे हुए हैं. ये लोग अपने वाहनों में बैठे सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं. सड़क बंद होने से उर्गम, डुमुक, कलगोठ, जखोला, सहित कई गांवों का सम्पर्क टूट गया है.

PMGSY के इंजीनियर ने क्या कहा?

PMGSY (Pradhan Mantri Gram Sadak Yojana) के सहायक अभियंता डीएस चौहान ने कहा कि सड़क का बड़ा हिस्सा गुरुवार शाम लैंडस्लाइड के कारण ढह गया था. इसे खोलने का काम शुरू कर दिया गया है. सड़क खुलने में करीब 15 दिन लगेंगे. पैदल आवाजाही के लिए मार्ग बनाया जा रहा है. चौहान ने कहा कि सड़क बंद होने से उर्गम घाटी के आधा दर्जन से अधिक गांवों की कनेक्टिविटी टूट गई है. सहायक अभियंता डीएस चौहान पीएमजीएसवाई के गोपेश्वर जिला मुख्यालय में तैनात हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मानवता शर्मसार: चमोली में नाले में फेंका मिला नवजात, मुंह में बंधा था रबर; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Officials reviewing documents and CCTV footage in the BKTC Financial Irregularities investigation at Badrinath Dham.

BKTC Financial Irregularities: बदरीनाथ धाम में कथित आर्थिक गड़बड़ी की जांच तेज, कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस

फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 विजेता आंचल फर्स्वाण चमोली

चमोली की आंचल फर्स्वाण के सिर सजा ‘फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026’ का ताज, अब मुंबई के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी देवभूमि का जलवा

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट

एशिया की सबसे कठिन पैदल यात्रा नंदा देवी राजजात 2026 टली, 23 जनवरी को होगा अंतिम निर्णय

Leave a Comment