अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

घर में आग लगने से महिला जिंदा जली, थराली के रैन गांव का मामला

On: February 9, 2022 4:54 PM
Follow Us:

घर में आग लगने से महिला जिंदा जली, थराली के रैन गांव का मामला

थराली: रैन गांव में देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई. आग लगने से मकान में रहने वाली महिला (58) की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. साथ ही घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया. आग लगने के काफी देर बाद ग्रामीणों को इस बात की भनक लगी. ग्रामीणों के पहुंचने तक मकान पूरा जल गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 1.30 बजे रैन गांव में काशी देवी पत्नी स्वर्गीय चन्द्र सिंह के मकान में अचानक आग लग गई थी.

ग्रामीणों को जबतक आग लगने की भनक लगी, तब तक मकान जल चूका था. जिस कारण उस मकान में अकेले रह रही काशी देवी की अंदर ही जलकर मौत हो गई हैं. जबकि घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और दूसरे मकानों तक फैलने से रोका. बता दें कि, काशी देवी अपने घर में अकेली रहती थी, उनका बड़ा बेटा भारतीय सेना में है और छोटा बेटा होटल में जॉब करता है.

यह भी पढ़े –  अल्मोड़ा में चोरी का खुलासा, पड़ोसी ही निकला चोर, पुलिस ने माल किया बरामद

मौके पर पहुंचे थराली थानाध्यक्ष बृज मोहन राणा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है. हालांकि ग्रामीणों के अनुसार आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा हैं.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment