अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

घर की Underground टंकी में मिला नौकर का शव Dehradun Crime

On: February 10, 2022 6:23 PM
Follow Us:

Dehradun के मोहनी रोड स्थित एक घर की अंडरग्राउंड टंकी से नौकर का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं मकान मालिक का कहना है कि नौकर शराब पीने का आदी था। पिछले चार दिन से उसका कुछ पता नहीं था।

यह भी पढ़े -गंगनहर 15 october की रात को बंद हो जाएगी ,मध्य रात्रि 4 november को छोड़ा जाएगा पानी

मोहनी रोड स्थित एक घर में पानी की अंडरग्राउंड टंकी से घरेलू नौकर का शव बरामद हुआ। police ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आराघर चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली कि मोहिनी रोड स्थित एक घर की पानी की अंडरग्राउंड टंकी में शव पड़ा है। sp सिटी सरिता डोबाल व सीओ डालनवाला जूही मनराल घटनास्थल पर पहुंचीं। शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान घर के नौकर गोपी के रूप में हुई।

मकान मालिक दिनेश आनंद ने police को बताया कि गोपी 15 साल से उनके घर में काम कर रहा था। वह मूल रूप से गुरुजंग जोड़ा, चाय बगान सिलिगुड़ी, प. बंगाल का रहने वाला था। वह शराब पीने का आदी था और कई-कई दिन तक घर नहीं आता था। पिछले तीन चार दिन से भी उसका कुछ पता नहीं था। दो-तीन दिन से घर में आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही थी। जिसके चलते शुक्रवार को टंकी की सफाई के लिए प्लंबर बुलाया। जब प्लंबर टंकी की सफाई के लिए उतरा तो देखा कि शव पड़ा हुआ है।

SP सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। मृतक के शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं मिले हैं। शनिवार को postmartum होने के बाद ही मौत के असल कारण का पता लग सकेगा।दो दिन पहले नेहरू कालोनी में भी हुई थी मजदूर की मौत

टंकी में गिरकर मौत की सप्ताह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को नेहरू कालोनी स्थित धर्मपुर डांडा में निर्माणाधीन मकान की अंडरग्राउंड टंकी में गिरकर श्रमिक सूरज की मौत हो गई थी। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।

किसी की नजर भी नहीं पडी बंद टंकी पर 

चौकी इंचार्ज महावीर सिंह ने बताया कि अंडरग्राउंड पानी की टंकी काफी बड़ी है। टंकी के अंदर ही मोटर लगी है। गुरुवार को टंकी का ढक्कन आधा खुला था। जिसे मकान मालिक दिनेश आनंद ने बंद किया था। इसके अलावा मृतक के पास मोबाइल भी नहीं था, ऐसे में मकान मालिक उससे संपर्क नहीं कर सके।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग के कुसुंभा गांव में पुलिस जांच और फॉरेंसिक टीम का घटनास्थल पर मुआयना |

हजारीबाग में मानवता शर्मसार: मंगला जुलूस देखने गई 12 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूचकर हत्या

दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए नाबालिग आरोपी और बरामद चाकू

दिल्ली में खूनी ‘बदला’: 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने दबोचे तीन नाबालिग

बुलंदशहर काली नदी में युवती सविता का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच का दृश्य

बुलंदशहर: मामा के घर रह रही युवती की नृशंस हत्या, काली नदी में मिला शव; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में टूटी मिली गर्दन की हड्डी

रुड़की पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कन्हैया और वारदात के बाद की जांच * Caption: रुड़की के गंगनहर में अपने पूर्व मैनेजर को गोली मारने वाला आरोपी कन्हैया पुलिस की गिरफ्त में।

रुड़की: दादा की तेरहवीं पर पोते का खूनी खेल, मैनेजर को गोली मार पूरी की ‘खौफनाक कसम’, कारोबार में नुकसान बनी वजह

देहरादून पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी रंजीत शर्मा, जिसने अपनी पत्नी रूपा की हत्या कर शव कट्टे में फेंका था।

देहरादून: प्रेमनगर ‘ब्लाइंड मर्डर’ मिस्ट्री का पर्दाफाश; कट्टे में मिली लाश का निकला खूनी पति, रोंगटे खड़े कर देगी वजह

मोतिहारी के चकिया में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ का दृश्य, पुलिस बल की तैनाती और घटनास्थल की घेराबंदी।

मोतिहारी में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़: दो कुख्यात बदमाश ढेर, STF का एक जवान वीरगति को प्राप्त

Leave a Comment