अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

On: February 14, 2022 5:50 PM
Follow Us:

खेल मंत्री अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का किया उद्घाटन

हरिद्वार: नवनिर्मित नेशनल हॉकी स्टेडियम अब टोक्यो ओलंपिक की ‘हैट्रिक गर्ल’ वंदना कटारिया के नाम से जाना जाएगा. जिसका लोकार्पण मंगलवार को खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया. खेल मंत्री अरविंद पांडेय द्वारा स्टेडियम के अंदर बन रहे बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल का शिलान्यास भी किया गया, जिसको 17 करोड़ के लागत से बनाया गया है. गौरतलब है कि हरिद्वार के रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी में गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला है. इसके बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है.

अब उनके गांव का स्टेडियम भी उन्हीं के नाम से जाना जाएगा. खिलाड़ियों को बढ़ावाः इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के स्टेडियम बनाना कोई बड़ा काम नहीं है. लेकिन इन तरह के स्टेडियमों से ऐसे खिलाड़ी विकसित होंगे जो आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे. इसी क्षेत्र की बेटी वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपना अव्वल प्रदर्शन कर राज्य का ही नहीं, बल्कि देश का नाम रोशन किया है. हमारी सरकार का भी दायित्व है कि जो बच्चे खेलों में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनका हौसला बढ़ाएं और उनको सुविधाएं उपलब्ध कराएं. नई खेल नीति से मिलेगी मददः उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के लिए ऐसे स्टेडियम बनाए गए हैं और इन स्टेडियमों का नाम उन खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया है,

यह भी पढ़े –  अब साढ़े 7 किलो की जगह मिलेगा 20 किलो राशन, सफेद कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज

जिन्होंने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है. हमारे द्वारा प्रदेश में बनाई गई खेल नीति से सरकार उन खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़ी है. उन्होंने कहा कि आज इस मंच से उन सभी खिलाड़ियों को कहना चाहूंगा जो खेलना चाहते हैं और किसी कारण उन्हें कोई न कोई समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे द्वारा बनाई गई खेल नीति से उन सभी को मदद मिलेगी. वंदना कटारिया के बारे में बोलते हुए अरविंद पांडे ने कहा कि एक छोटे से गांव से उठकर वंदना कटारिया आज देश का नाम रोशन कर रही है. गरीब घर में पैदा होने के बावजूद उन्होंने अपने संघर्ष से आज देश ही नहीं,

बल्कि दुनिया में अपना नाम रोशन किया है. उनके त्याग, तपस्या, संघर्ष को शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता. इसलिए हमने इस स्टेडियम को वंदना कटारिया के नाम से रखने का मन बनाया और हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में वंदना कटारिया जैसी और भी बेटियां देश का नाम रोशन करेंगी.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027: अमित शाह का हरिद्वार दौरा और भाजपा की ‘मिशन हैट्रिक’ की रणनीति

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: सलेमपुर में 8 ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, एडमिट कार्ड बदलकर दे रहे थे हिंदी का पेपर

हरिद्वार: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक; एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार: बिजली चोरी रोकने गई विजिलेंस टीम पर ग्रामीणों का हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर केस दर्ज

हरिद्वार में अनोखी ‘खाट जन चौपाल’: मुख्यमंत्री धामी ने सीधे सुनी जनता की फरियादें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Leave a Comment