अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

खुशखबरी: कोरोना टीकाकरण करने में भारत ने अमेरिका को भी पछाड़ा,जानिए किस देश में हुआ कितना कितना टीकाकरण

On: February 12, 2022 6:50 AM
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत कोविड रोधी टीके की खुराक देने के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोविड टीके की अब तक 32,36,63,297 खुराक दी जा चुकी है और इस मामले में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कोविड टीके की अब तक 32,33,27,328 खुराक दी जा चुकी है.

केंद्र सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि 31 जुलाई तक कोविड टीके की कुल 51.6 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें से 35.6 करोड़ खुराक पहले ही मुहैया कराई जा चुकी हैं.

बच्चों के लिए टीका उपलब्ध कराने की स्थिति को लेकर केंद्र ने एक हलफनामे में कहा कि भारत के दवा नियामक ने 12 मई को भारत बायोटेक को उसके टीके कोवैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल 2-18 साल के प्रतिभागियों पर करने की अनुमति प्रदान की थी और इस परीक्षण के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है.

यह भी पढ़े- टीचर ने शुरू की ऑनलाइन क्लास और चलने लगी पोर्न वीडियो, दर्ज हुई है FIR जानिए कहां की है खबर।

अदालत को यह भी बताया गया कि डीएनए टीका विकसित कर रहे जायडस कैडिला ने 12 से 18 वर्ष के आयुसमूह पर क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और इसे वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद यह टीका निकट भविष्य में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकता है.

हलफनामे में सरकार ने यह भी कहा कि देश की पात्र आबादी का टीकाकरण करने के वास्ते टीका उपलब्ध रहेगा.

वहीं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को यह भी बताया कि वे देश में कोविड-19 के मामलों में इजाफा होने की सूरत में इससे निपटने के लिए राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और इसके बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रहे हैं.

शीर्ष अदालत में दायर हलफनामे में केंद्र ने कहा कि इस चरण में मामलों में फिर से वृद्धि होने की संभावना जताना ‘काल्पनिक’ होगा. हालांकि, संक्रमण के मामलों में इजाफा वायरस के व्यवहार और लोगों के व्यवहार के पैटर्न पर निर्भर करेगा कि क्या वे कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन कर रहे हैं या नहीं?

यह भी पढ़े- खुशखबरी: 80 दिन बाद आज खुले उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के द्वार,जानिए क्या है गाइडलाइंस 

इसमें कहा गया कि राज्य सरकारों/ केंद्र शासित प्रदेशों को लगातार सतर्कता बरतने को लेकर आगाह किया गया है और उन्हें संबंधित राज्य में कोविड के प्रसार में बढ़ोतरी होने की दशा में इससे निपटने के लिए सभी तैयारियां करने को भी कहा गया है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Delhi Monsoon 2026: Dark monsoon clouds over India Gate as Delhi Monsoon 2026 brings rain, thunderstorms, and relief from heat across the national capital.

Delhi Monsoon 2026: 5 साल में पहली बार जुलाई में पहुंचा मानसून, दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट!

Delhi New EV Policy 2026: EV खरीद पर 100% रोड टैक्स माफ, टू-व्हीलर पर ₹30,000 का फायदा; जानें नीति की सभी बड़ी बातें

गुरुग्राम में सनकी दिल्ली पुलिस के सिपाही की हैवानियत: ब्रेकअप से नाराज होकर गर्लफ्रेंड को सड़क पर घसीटा, थार से गेट तोड़ा; आरोपी जेल में

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में लूट की घटना के बाद जांच करती पुलिस और पीड़ित महिला।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े खौफनाक लूट: महिला को बंधक बनाकर 8 लाख और गहने साफ, बदमाशों ने मुंह पर चिपकाया टेप

एआई का ‘महाकुंभ’ शुरू: पीएम मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का किया उद्घाटन

दिल्ली के विकासपुरी में खड़ी बस में भीषण आग, हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

Leave a Comment