अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

क्राइम ब्रांच के सिपाही की गोली मारकर हत्या, बदमाशों को पकड़ने आई थी टीम ,हरिद्वार पुलिस में हड़कंप

On: February 14, 2022 5:51 PM
Follow Us:

क्राइम ब्रांच के सिपाही की गोली मारकर हत्या, बदमाशों को पकड़ने आई थी टीम ,हरिद्वार पुलिस में हड़कंप

फरीदाबाद में हुई डकैती के मामले में फरार आरोपियों की लोकेशन हरिद्वार मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची थी।

 आपको बता दे कि डकैती के मामले में फरार चार आरोपियों की तलाश में गुरुवार को हरिद्वार पहुंची फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी को बदमाशों ने देर रात गोली मार दी। फिर आनन फानन में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

वही पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को भी दबोच लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि, एक बदमाश फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने फरार बदमाश की तलाश में चेकिंग के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार , हरियाणा के फरीदाबाद में कुछ समय पहले बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

यह भी पढ़े – मुफ्त शराब न देने पर कर्मचारी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गुंडे हुए सीसीटीवी में कैद

 फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बदमाशों की लोकेशन हरिद्वार में मिलने पर बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच के आठ पुलिसकर्मियों की टीम यहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि रात लगभग 10 बजे टीम ने बदमाशों को पंतदीप पार्किंग के पास ट्रेस कर लिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। इसी बीच अचानक एक बदमाश ने जुराब से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक गोली क्राइम ब्रांच के सिपाही एवं चालक संदीप (38) की कनपटी में जा लगी।

आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला बदमाश मौके से फरार हो गया। जबकि, तीन बदमाशों को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर हरिद्वार पुलिस में खलबली मच गई।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar education officials processing Uttarakhand Madrasa Recognition applications submitted by madrasas after the dissolution of the Madrasa Board.

मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार में तेज हुई मान्यता प्रक्रिया, 26 मदरसों ने किया आवेदन, अब सभी को लेना होगा पंजीकरण

Haridwar Greenfield Highway: Proposed Haridwar Greenfield Highway connecting Roshanabad to Biharigarh to reduce traffic congestion and improve Char Dham Yatra connectivity in Uttarakhand.

Haridwar Greenfield Highway: बिना हरिद्वार शहर में प्रवेश किए पहुंचेंगे दिल्ली, चारधाम यात्रा होगी आसान, जानिए नए ग्रीनफील्ड हाईवे की पूरी योजना

Haridwar Land Scam: Vigilance officials conducting raids during the Haridwar Municipal Corporation land scam investigation at the premises of accused individuals.

Haridwar Land Scam: आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू, IAS के घर पर भी विजिलेंस सर्च

​हरिद्वार में फिर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 25 से 28 जून तक ‘नो-एंट्री’ और रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

Leave a Comment