अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोरोना से लड़ाई में बड़ी सफलता:देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा हुआ 50 करोड़ के पार,स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

On: February 9, 2022 5:50 PM
Follow Us:

भारत में कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccination) का आंकड़ा 50 करोड़ के पार हो गया है। Health minister मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। सभी को बधाई और स्वास्थ्यकर्मियों का धन्यवाद। सरकार के मुताबिक, शुक्रवार शाम 7 बजे तक 50.03 करोड़ डोज लगाए गए हैं। शुक्रवार को ही 43.29 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

देश में इसी साल 16 जनवरी से vaccination शुरू हुआ था। 21 जून से इसकी कमान केंद्र ने पूरी तरह अपने हाथ में ले ली। इसके बाद से केंद्र सरकार vaccine बनाने वाली कंपनियों से 75% टीके खरीदकर उन्हें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त दे रही है। 25% सप्लाई private hospital के लिए रखी गई है।

Vaccination के मामले में top 5 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश हैं। उत्तर प्रदेश इकलौता ऐसा राज्य है जहां 5 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। देश में अब तक 3.18 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि, active case सिर्फ 4.07 लाख ही हैं। 3.10 करोड़ से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं। संक्रमण से 4.26 लाख मौतें हुई हैं।

कोवीशील्ड-कोवैक्सिन हर महीने 4 करोड़ डोज का प्रोडक्शन बढ़ाएंगे

देश में vaccination की रफ्तार इस महीने से और तेज हो जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि देश में vaccine बनाने वाली दो बड़ी कंपनियां serum institute of India (SII) और भारत बायोटेक हर महीने Covishield और  co vaccine के 4 करोड़ से ज्यादा डोज का प्रोडक्शन करेंगी। ऐसे में देश के लोगों को इसका सीधा फायदा होगा।

SII ने बताया कि वह Covishield का प्रोडक्शन अब हर महीने 11 करोड़ से बढ़ाकर 12 करोड़ डोज करने जा रही है। वहीं भारत बायोटेक भी co vaccine का प्रोडक्शन 2.5 करोड़ से 5.8 करेगी।

ऐसे मिलेंगे 136 करोड़ डोज

साल के अंत तक देश में कोरोना की 136 करोड़ डोज उपलब्ध हो जाएंगी। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से यह जानकारी सांसदों को दी गई है। PMO की ओर से जारी एक नोट में कहा गया है कि अगस्त में co vaccine का प्रोडक्शन 2.65 करोड़, Covishield का 23 करोड़ और महीने में कुल 25.65 करोड़ खुराक का उत्पादन होगा।

सितंबर में co vaccine का प्रोडक्शन 3.15 करोड़ और Covishield का 23 करोड़ होगा। जो कुल मिलाकर 26.15 करोड़ खुराक होंगी। अक्टूबर में कुल 28.25 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा, जिसमें से co vaccine 5.25 करोड़ और Covishield की 23 करोड़ डोज होंगी।

नवंबर में 28.25 करोड़ डोज उपलब्ध होंगी, जिनमें 5.25 करोड़ co vaccine और 23 करोड़ Covishield की होंगी। वहीं दिसंबर में co vaccine का अनुमानित उत्पादन 5.25 करोड़ और Covishield का 23 करोड़ खुराक का होगा, कुल मिलाकर महीने में 28.5 करोड़ डोज मिलेंगे।

यह भी पढ़े-  उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के गैर जमानती पर वारंट किया गया जारी पढ़िए पूरी खबर |

अगस्त से दिसंबर 2021 के लिए केंद्र द्वारा दिए गए एक अग्रिम आदेश के मुताबिक, कोवीशील्ड वैक्सीन की 75% खुराक 215.25 रुपए प्रति खुराक पर कुल 8,071.87 करोड़ रुपए से खरीदी जाएंगी। इस तरह देश में अगले कुछ महीनों में corona vaccine के 136 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे।

दोनों कंपनियों ने 51.24 करोड़ डोज सप्लाई किए

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को लोकसभा में लिखित तौर पर बताया कि 16 जनवरी से 5 अगस्त तक Serum Institute ने Covishield के 44.42 करोड़ डोज सप्लाई किए हैं। वहीं भारत bio tech ने इस दौरान co vaccine के 6.82 करोड़ डोज सप्लाई किए हैं। यानी दोनों कंपनियों ने इस अवधि में 51.24 करोड़ डोज सप्लाई किए हैं।

देश में covid-19 टीकों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताते हुए पवार ने कहा कि Central Drugs Standard Control Organization ने टीकों की fast track मंजूरी के लिए कई कदम उठाए हैं। Clinical trial और vaccine के अप्रूवल के लिए fast track processing system बनाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोलकाता पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर और कार में अपराध की जांच की सांकेतिक इमेज

कोलकाता में दिल दहलाने वाली वारदात: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी ब्लैकमेल करने की धमकी

भोपाल के भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी करते हुए सफेद कपड़ों में लोग, पवित्र चिता, और पास में तैनात पुलिसकर्मी।

मॉडल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामला: AIIMS भोपाल में हुआ दूसरा पोस्टमार्टम; आज भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई

भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर प्रदर्शित राज्यसभा चुनाव की तारीखें और मतदान का पूरा शेड्यूल

राज्यसभा की 26 सीटों पर चुनावी बिगुल: 18 जून को वोटिंग और नतीजे, मल्लिकार्जुन खरगे और दिग्विजय सिंह समेत कई दिग्गजों का कार्यकाल हो रहा समाप्त

रात के अंधेरे में लैपटॉप पर मेटा का छंटनी वाला ईमेल देखकर परेशान होता एक कर्मचारी।

मेटा (Meta) में बड़ी छंटनी: पहले दिया ‘वर्क फ्रॉम होम’ का आदेश, फिर सुबह 4 बजे ईमेल भेजकर 8,000 कर्मचारियों को निकाला

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

नदियों में चलती हुई आधुनिक वाटर मेट्रो बोट और किनारे पर बने हाई-टेक बोट टर्मिनल का ग्राफिक इन्फोग्राफिक, वाटर मेट्रो इंडिया प्रोजेक्ट

कोच्चि के बाद अब देशभर के 18 शहरों में चलेगी ‘वाटर मेट्रो’, पहले चरण में अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज समेत 5 शहरों को तोहफा

Leave a Comment