अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट पर दून अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारियों को दिए ये निर्देश

On: February 14, 2022 5:16 PM
Follow Us:

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलर्ट पर दून अस्पताल प्रबंधन, कर्मचारियों को दिए ये निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में ओमीक्रोन संक्रमित मरीजों  का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है. ऐसे में दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय (Government Doon Medical College) भी अलर्ट हो गया है. अस्पताल परिसर में बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है. इसके साथ ही दून अस्पताल प्रबंधन ने कार्यरत कर्मचारियों को फाइनल वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट अपने साथ रखने के निर्देश दिए हैं. यह भी कहा है कि जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, वह तुरंत ही अपनी फाइनल डोज लगवा लें.

कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए इस बार अस्पताल ने कोरोना मरीजों के बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए अपनी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की हैं. किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए वार्ड तैयार किए गए हैं. अस्पताल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जो वार्ड निर्धारित रखे गए थे, उन वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सक मिलकर क्लीनिकल अपडेट के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. इस बात पर भी विशेष फोकस किया गया है कि अस्पताल में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद होना चाहिए.

यह भी पढ़े –   पीएम मोदी पहुंचे हल्द्वानी, उत्तराखंड को देंगे 17,500 करोड़ की 23 योजनाओं की सौगात

इसके अलावा 3 माह के लिए दवाइयों के स्टॉक को मेंटेन करने के लिए समीक्षा की गई है. बीते वर्ष अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए इस बार पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन की उपलब्धता बनाई गई है. ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित टेक्नीशियन 24 घंटे निगरानी रखे हुए हैं, ताकि आपात स्थिति में ऑक्सीजन की निरंतरता बनी रहे. इसके लिए डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. खत्री विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करके आए हैं, वो भी ऑक्सीजन प्लांट पर निगाह बनाए हुए हैं. वहीं, बच्चों में कोई इंफेक्शन पाया जाता है, तो बच्चों के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग (pediatric department) पूरी तरह से तैयार है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का विहंगम दृश्य, राजाजी नेशनल पार्क वन्यजीव कॉरिडोर और हिमालय की पहाड़ियां।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे: अप्रैल में PM मोदी करेंगे महा-उद्घाटन, केदारनाथ कपाट खुलने के दिन भी बन सकता है प्रोग्राम

विकासनगर के धर्मावाला चौक पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी और घटनास्थल।

विकासनगर में खूनी संघर्ष: धर्मावाला चौक पर नशे में धुत दबंगों का तांडव, युवक को सरेराह पीटा और कार से मारी टक्कर

देहरादून परेड ग्राउंड में '4 साल बेमिसाल' कार्यक्रम और पुलिस ट्रैफ़िक बैरिकेडिंग |

देहरादून: ‘धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल’, 23 मार्च को परेड ग्राउंड में बड़ा आयोजन; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विस्तृत रूट प्लान

देहरादून के दून अस्पताल के बाहर पुलिस की जांच और अमरीश गोयल आत्महत्या मामला

देहरादून: कर्ज के दलदल में फंसे प्रॉपर्टी और सीमेंट कारोबारी ने दी जान, ओल्ड राजपुर में पसरा मातम

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहली बार रात के समय लैंड हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान और यात्रियों व मीडिया का स्वागत (Air India Express plane landing at night at Jolly Grant Airport Dehradun for the first time)

Dehradun Airport: जौलीग्रांट से पहली बार शुरू होगी नाइट फ्लाइट सेवा, दून-बंगलुरू के बीच सीधा संचालन; जानें समय और किराया

देहरादून: ओल्ड सर्वे रोड पर रफ़्तार का कहर, बेकाबू इनोवा ने 5 को रौंदा; एक की मौत, तीन की हालत नाजुक

Leave a Comment