अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उधार के रुपये वापस मांगा तो चलाई गोली, पुलिस ने किया खुलासा

On: February 14, 2022 5:19 PM
Follow Us:

उधार के रुपये वापस मांगा तो चलाई गोली, पुलिस ने किया खुलासा

हल्द्वानी: 19 नवंबर को टीपी नगर थाना क्षेत्र में एक वेटर पर हुए फायरिंग का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में पुलिस ने एक शूटर को भी गिरफ्तार किया है. जिसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. गोलीकांड का खुलासा  करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी  पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर की रात टीपी नगर क्षेत्र में वेटर का काम करने वाला केशव गंगवार पर उसके घर के बाहर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामले में पीड़ित के पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. जिसमें पता चला कि मामला पैसे की लेनदेन से जुड़ा है.

यह भी पढ़े –  हल्द्वानी: भाड़ा कम मिलने से नाराज खनन वाहन कारोबारी, शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि केशव गंगवार की पत्नी ने छोटे लाल निवासी जाखड़पुर बरेली को ₹2 लाख रुपए उधार दिए थे, लेकिन छोटे लाल पैसे लौटा नहीं पा रहा था. वहीं, केशव गंगवार और उसकी पत्नी रेखा गंगवार छोटे लाल पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे. ऐसे में केशव गंगवार को रास्ते से हटाने के लिए छोटे लाल ने अपने परिचित रुद्रपुर निवासी सूरज नाम के एक भाड़े पर शूटर को हल्द्वानी ले आया. हत्या करने की योजना की तहत शूटर सूरज ने 19 नवंबर की रात केशव गंगवार के घर के बाहर उसे गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में मुख्य आरोपी छोटे लाल अभी भी फरार चल रहा है, जिसके धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है. जबकि शूटर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है.

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

A petrol pump worker on a scooter chasing and stopping a white Scorpio SUV on a mountain highway in Bhimtal, Uttarakhand, surrounded by a crowd.

भीमताल में फिल्मी स्टाइल: पेट्रोल पंप से बिना पैसे दिए भागा स्कार्पियो चालक, कर्मी ने 2 किमी स्कूटी दौड़ाकर पकड़ा, वीडियो वायरल

Naresh Pandey Arrested : भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को पुलिस ने रात में घर से दबोचा; पॉक्सो, नाबालिग के शोषण और गर्भपात के गंभीर आरोप

Nainital Monsoon 2026: Naini Lake filled with rainwater during Nainital Monsoon 2026, with mist-covered hills and cloudy weather in Nainital.

Nainital Monsoon 2026: नैनीताल में मानसून की दस्तक, झमाझम बारिश से लबालब हुई नैनी झील!

नैनीताल के खुपी में पलटी हुई बस और बचाव कार्य (Nainital Bus Accident Khupi)

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा: खुपी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक यात्री की मौत, 8 अन्य घायल

नैनीताल: मल्ला-तल्ला अमजड सड़क के सुधारीकरण को 13.10 करोड़ की स्वीकृति, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

उत्तराखंड के उत्तरकाशी और नैनीताल में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मची अफरा-तफरी

Leave a Comment