अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी: नाना पटोले

On: February 9, 2022 6:08 PM
Follow Us:

ईंधन और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी: नाना पटोले

मुंबई। (डीवीएनए) जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है, आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है और अत्याचारों का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।  पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।  मौजूदा समय में पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86 रुपये प्रति लीटर है।  एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपये के करीब हो गई है।  करोना संकट में लाखों नौकरियां देने का वादा किया पर वह वादा भी मात्र एक जुमला बनकर रह गया क्योंकि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार कुछ और नहीं सिर्फ जुमले वाली सरकार है।  मजदूर और मध्यम वर्ग के लिए जीवित रहना मुश्किल हो गया है।  महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने चेतावनी दी है कि मोदी सरकार को ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेना चाहिए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी और आंदोलन शुरू करेगी।

 गांधी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, नाना पटोले ने कहा कि मोदी सरकार देश में आम आदमी की सरकार नहीं है, बल्कि मुट्ठी भर लोगों के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है।  अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड गिरावट पर हैं।आज के कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए पेट्रोल 35 ₹ और डीजल 25 ₹ प्रति लीटर होना चाहिए था, लेकिन कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपये तक पहुंच गया है।  इसके चलते महंगाई बढ़ी है।  आम लोगों का जीवन कठिन हो गया है।  

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संबंध में अपना पल्ला झाड़ते हुए राज्यसभा में यह स्पष्ट कहा है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत उनके हाथ में नहीं है।  उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की दरों को कम करने के लिए किए गए वादे को भी तोड़ा है।  क्या लोगों की जेब काटने के लिए लोगों ने बीजेपी को ताकत दी?  मोदी सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए। अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर और अन्य हस्तियों ने ट्वीट कर ईंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ नाराजगी जताई थी, अब भले ही पेट्रोल 100 तक पहुंच गया हो, लेकिन अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार सहित किसी भी सेलिब्रिटी ने इसके खिलाफ ट्वीट क्यों नहीं किया, अब वे चुप क्यों हैं। इन अभिनेताओं को सरकार से कोई पुरस्कार चाहिए या सरकार के डर से यह खामोश है यह भी इन कलाकारों ने स्पष्ट करना चाहिए।संवाद:- वाजेद असलम

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून प्रेमनगर छात्र हत्या मामला पुलिस जांच और अस्पताल का दृश्य।

देहरादून: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, मुजफ्फरनगर के छात्र की मौत; पुरानी रंजिश में सरेराह कत्ल

कतर के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और बचाव अभियान की सांकेतिक तस्वीर (Helicopter Crash in Qatar)

कतर में भीषण हेलीकॉप्टर हादसा: क्षेत्रीय जल में क्रैश हुआ चॉपर, 6 की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

: उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी में हिमस्खलन (Avalanche) का खतरा और ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ‘एवलांच’ का बड़ा खतरा: चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी

हल्द्वानी के बेस अस्पताल की कैंटीन में खाली गैस सिलेंडर और परेशान कर्मचारी का दृश्य

उत्तराखंड में गहराया LPG संकट: हल्द्वानी बेस अस्पताल में सिलेंडर खत्म,भूखे रह सकते हैं मरीज!

हजारीबाग के चरही मोड़ पर भीषण सड़क हादसे के बाद क्रेन से हटाया जाता दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और मलबे का दृश्य |

हजारीबाग में मौत का तांडव: अनियंत्रित ट्रेलर ने बस और टेंपो समेत कई वाहनों को रौंदा, दो भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत

देहरादून के एक इलेक्ट्रॉनिक स्टोर में इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकर की खाली अलमारियां और बाहर गैस सिलिंडर की किल्लत का दृश्य।

देहरादून: रसोई गैस संकट ने बदला बाजार का मिजाज, किचन में इलेक्ट्रिक उपकरणों की ‘एंट्री’; इंडक्शन और एयर फ्रायर आउट ऑफ स्टॉक

Leave a Comment