अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अल्मोड़ा में भारी बारिश से दो मकान जमींदोज, 3 बच्चों की मौत

On: February 14, 2022 11:16 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा में भारी बारिश से दो मकान जमींदोज, 3 बच्चों की मौतप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है. अल्मोड़ा जनपद में विगत 36 घंटे से हो रही लगातार बारिश से अलग-अलग दो जगहों पर मकान जमींदोज और कई मार्ग अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. भूस्खलन से मकान ध्वस्त होने से 3 बच्चों की दबकर मौत हो चुकी है. जबकि, एक महिला घायल और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है.
गौर हो कि बारिश के कारण जिले का अन्य जिलों से संपर्क पूरी तरह कट चुका है. जिले के अधिकांश मार्ग मलबा आने से बंद हो चुके हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद के भिकियासैंण तहसील के रापड़ में मकान में देर रात भूस्खलन का मलबा आने से आनंद सिंह, उनकी पत्नी और दो पोते दब गए. जबकि, आनंद सिंह की पत्नी को ग्रामीणों ने बचा लिया.

वहीं,मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए ग्रामीणों के साथ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया. जिनमें से अभी तक दो बच्चों तनुज (12) और किरण (16) को मलबे से मृत अवस्था मे निकाला गया. जबकि, मलबे में दबे आनंद सिंह अभी भी लापता हैं, जिसकी खोजबीन जारी है.

यह भी पढ़े-  बुजुर्ग ने पब्लिक टॉयलेट में मासूम से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उधर, दूसरी घटना अल्मोड़ा नगर के हीरा डूंगरी में सामने आई है. जहां हीरा डूंगरी निवासी त्रिलोक सिंह का मकान बीते देर रात मलबे की चपेट में आ गया. मलबा आने से उनकी पत्नी रेखा और 14 वर्षीय बेटी रोमा सिंह दब गई. दोनों को रेस्क्यू कर मलबे से निकला गया. हादसे में बेटी रोमा की मौत हो गयी, जबकि पत्नी रेखा घायल हो गई. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वहीं, जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 1 राष्ट्रीय राजमार्ग, 7 राज्य मार्ग, 9 ग्रामीण मार्ग बंद हैं. जिन्हें जेसीबी के माध्यम से खोलने का कार्य किया जा रहा है.
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देहरादून पुलिस में आधी रात बड़ी सर्जरी: SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 53 अधिकारियों के किए तबादले, 11 थानों के कप्तान बदले

Weather Forecast India

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, लेकिन यूपी-बिहार से राजस्थान तक बरसेंगे बादल, पहाड़ों में भी अलर्ट

​उत्तराखंड मौसम अपडेट: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 108 सड़कें बंद होने से जनजीवन प्रभावित

​देहरादून के वसंत विहार में सनसनी: 23 I युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: Dehradun में आंकड़ा 300 पार, कोविड और डेंगू के नए मामलों से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Weather Forecast India rain alert across 20 states including Delhi and Uttarakhand

Aaj Ka Mausam: बिहार से असम तक 20 राज्यों में बारिश, दिल्ली में Yellow Alert; पहाड़ों पर भी खतरा!

Leave a Comment