अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अब आसानी से होंगे माता मनसा देवी के दर्शन,खुला मानस देवी रोपवे

On: February 14, 2022 5:53 PM
Follow Us:

हरिद्वार में खुला  मनसा देवी रोपवे, अब आसानी से होंगे माता रानी के दर्शन।

लंबे समय से बंद पड़े मनसा देवी रोपवे को प्रशासन ने खोल दिया है। अब श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से मनसा देवी मंदिर पहुंच कर माता रानी के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि रोपवे के शुरू होने से यहां श्रद्धालु और पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।जिससे कोविड महामारी के दौरान मंदी की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसायियों को थोड़ी राहत मिलेगी।

हरिद्वार आने वाला श्रद्धालु हमेशा यह चाहते हैं कि गंगा स्नान के साथ-साथ मां मनसा देवी और मां चंडी देवी के दर्शन भी कम समय में कर लें।इस हसरत से हरिद्वार आ रहे सैकड़ों लोगों को मनसा देवी के दर्शन इसलिए नहीं हो पा रहे थे, क्योंकि लंबे समय से मनसा देवी जाने वाले रोपवे को प्रशासन ने बंद किया हुआ था। आज लंबे समय बाद रोपवे खोल दिया गया है।

कोरोना महामारी के चलते हरिद्वार के पर्यटन और धार्मिक स्थल से जुड़े लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। यहां के व्यापारी कुंभ और कांवड़ यात्रा के भरोसे बैठे थे, लेकिन दोनों का आयोजन सही से नहीं हो पाया। हालांकि, यात्रियों का आवागमन तो हरिद्वार में हो रहा था, लेकिन मनसा देवी तक जाने वाले रोपवे बंद होने की वजह से व्यापारियों को नुकसान हो रहा था।जिसके लिए वो धरना प्रदर्शन भी कर रहे थे।अब उनकी मांग पूरी हो गई है।

यह भी पढ़े –  दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, किशोर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि हरिद्वार में मनसा देवी और चंडी देवी के लिए रोपवे की व्यवस्था है। जिस वजह से श्रद्धालु 3 से 5 मिनट पर ऊंची चोटी पर स्थित मां मनसा देवी और चंडी देवी के दर्शन आसानी से कर लेते हैं।पैदल चलने की वजह से कई श्रद्धालु मंदिर तक नहीं जाते हैं, ऐसे में रोपवे खुलने से न केवल श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन प्राप्त होंगे। बल्कि, हरिद्वार के व्यापार पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा।

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  यहां क्लिक करें, साथ ही और भी Hindi News ( हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें. व्हाट्सएप ग्रुप को जॉइन करने के लिए  यहां क्लिक करें,

Share this story

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Haridwar education officials processing Uttarakhand Madrasa Recognition applications submitted by madrasas after the dissolution of the Madrasa Board.

मदरसा बोर्ड भंग होने के बाद हरिद्वार में तेज हुई मान्यता प्रक्रिया, 26 मदरसों ने किया आवेदन, अब सभी को लेना होगा पंजीकरण

Haridwar Greenfield Highway: Proposed Haridwar Greenfield Highway connecting Roshanabad to Biharigarh to reduce traffic congestion and improve Char Dham Yatra connectivity in Uttarakhand.

Haridwar Greenfield Highway: बिना हरिद्वार शहर में प्रवेश किए पहुंचेंगे दिल्ली, चारधाम यात्रा होगी आसान, जानिए नए ग्रीनफील्ड हाईवे की पूरी योजना

Haridwar Land Scam: Vigilance officials conducting raids during the Haridwar Municipal Corporation land scam investigation at the premises of accused individuals.

Haridwar Land Scam: आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू, IAS के घर पर भी विजिलेंस सर्च

​हरिद्वार में फिर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: 25 से 28 जून तक ‘नो-एंट्री’ और रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये ट्रैफिक प्लान

हरिद्वार पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए, मेज पर बरामद तकिया और अन्य सामान रखा है

हरिद्वार: अवैध संबंधों में बाधक बने पति की खौफनाक हत्या; पत्नी और बेटी ने मिलकर रचा था मौत का जाल, मासूम बेटे ने खोला राज

हरिद्वार मोतीचूर फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त और जलती हुई उत्तराखंड रोडवेज की बस और क्षतिग्रस्त वाहन, चारों ओर धुआं और बचाव दल।

हरिद्वार में मौत का तांडव: मोतीचूर फ्लाईओवर पर टकराए चार वाहन, बस और कार में लगी भीषण आग; एक महिला की मौत, 15 घायल

Leave a Comment