अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की की गंगनगर में डूबे नागालैंड के छात्र का शव बरामद, 28 फरवरी को बह गया था

On: March 5, 2022 7:28 AM
Follow Us:

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने 28 फरवरी को गंगनहर में बहे छात्र का शव आसफनगर झाल से बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है.

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 28 फरवरी को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के सेवंथ डे स्कूल में 11वीं में पढ़ने वाला नागालैंड का छात्र गंगनहर में डूब गया था. सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी हुई थी. छात्र अनोखा पुत्र ककियो निवासी नागालैंड रुड़की स्थित अपने एक साथी के साथ एक होटल पर खाना खाने आया था. खाना खाने के बाद वह गंगनहर किनारे चला गया था.

यह भी पढ़े – पुलिस हेड कॉंस्टेबल ने की ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या, WhatsApp पर मैसेज कर भेजा सुसाइड नोट ।

जहां पैर फिसलने से वह नहर में जा गिरा था. छात्र को गंगनहर में गिरते देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते वो नहर में डूब गया. वहीं सोलानी पुल से लेकर गणेशपुर पुल तक एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन अभियान चलाए हुई थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी. कड़ी मशक्कत के बाद आज छात्र का शव आसफनगर स्थित झाल से बरामद कर लिया गया है. कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Three sisters allegedly marrying the same groom at Chamunda Temple in Amroha as the viral wedding video sparks controversy.

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से की शादी, वायरल Marriage Video पर मचा बवाल; पुलिस जांच में जुटी

धामी कैबिनेट के मंत्री सुबोध उनियाल फिर विवादों में: पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप, यूकेडी और कांग्रेस ने खोला मोर्चा​नरेंद्र नगर पालिका चुनाव में भारी हंगामा

"पिथौरागढ़ के बंगापानी में गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार और बचाव कार्य करती SDRF की टीम।"

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा; अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, दो की मौत, दो गंभीर

उत्तराखंड के पहाड़ों पर काले बादल, बारिश और बिजली कड़कने का दृश्य - मौसम का अलर्ट।

उत्तराखंड में गर्मी से मिलेगी राहत: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक बारिश और आंधी का ‘येलो अलर्ट’

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

Leave a Comment