अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रोहित शर्मा को मिली सजा, लगाया गया लाखों का जुर्माना, इस गलती की मिली है सजा

On: April 14, 2022 6:49 AM
Follow Us:

इस बार का IPL सीजन Mumbai Indians के लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। मुंबई इंडियंस से ज्यादा उसकी कप्तान रोहित शर्मा के लिए इस सीजन में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। ना तो रोहित की कप्तानी में टीम मैच जीत पा रही है और ना ही नियमों का पालन कर पा रही है, जिस वजह से रोहित शर्मा को भारी भरकम जुर्माना भरना पड़ रहा है।

कल हुए मुंबई बनाम पंजाब के मुकाबले के बाद रोहित शर्मा के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जहां एक ओर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, तो वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है।

ये भी पढ़ें : बेबी एबिडेविलियर्स का कमाल, राहुल चाहर के उड़ा दिए होश, 4 गेंदों में मार दिए 4 आसमानी छक्के , देखिए वीडियो

रोहित पर लगे इस भारी-भरकम जुर्माने का कारण स्लो ओवर रेट को बताया जा रहा है। आपको बतादें की इस सीजन में मुंबई इंडियंस को दूसरी बार स्लो ओवर रेट का दोषी माना गया है और रोहित शर्मा पर दूसरी बार भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है। अगर मुंबई इंडियंस की ओर से एक बार फिर से यह गलती होती है, तो रोहित शर्मा पर 30 लाख रुपए का जुर्माना और एक मैच के लिए बैन भी लगाया जा सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment