अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

रुड़की में असिस्टेंट प्रोफेसर पर 12 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, वायवा के दौरान हथेली पर लिखा अपना मोबाइल नंबर

On: May 16, 2025 7:22 AM
Follow Us:

रुड़की: शहर के एक प्रतिष्ठित सरकारी डिग्री कॉलेज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वायवा परीक्षा के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि प्रैक्टिकल लेने आए असिस्टेंट प्रोफेसर ने परीक्षा के दौरान उन्हें बंद कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छुआ और एक छात्रा की हथेली पर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के फिजिक्स प्रैक्टिकल चल रहे थे। यह प्रैक्टिकल हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित चुड़ियाला डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अब्दुल अलीम अंसारी (55 वर्ष), निवासी कुड़कावाला, डोईवाला (देहरादून) द्वारा लिए जा रहे थे। छात्राओं का आरोप है कि वायवा के नाम पर उन्हें अकेले कमरे में बुलाया गया, जहां असिस्टेंट प्रोफेसर ने उन्हें अनुचित ढंग से छुआ और आपत्तिजनक व्यवहार किया।

विरोध करने पर आरोपी ने नंबर काटने की धमकी दी। एक छात्रा ने बाहर आकर जब अपनी आपबीती अन्य छात्राओं से साझा की, तो 11 और छात्राओं ने भी ऐसे ही व्यवहार की शिकायत की। इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और भारी हंगामा हुआ।

कॉलेज प्रबंधन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया और छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

हथेली पर लिखा था नंबर, रात में बात करने को कहा

छात्राओं ने बताया कि वायवा के दौरान एक छात्रा की हथेली पर आरोपी ने खुद अपना मोबाइल नंबर लिखा और उससे रात में कॉल करने को कहा। इस हरकत से छात्राएं बेहद डरी और सहमी हुई हैं। छात्राओं के स्वजन भी कॉलेज पहुंचे और कोतवाली में पहुंचकर हंगामा किया।

आरोपी की सफाई: “छुआ था, पर मंशा गलत नहीं थी”

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी प्रोफेसर ने छात्राओं को छूने की बात तो कबूली, लेकिन उसने यह भी कहा कि उसकी नीयत गलत नहीं थी। हालांकि, मोबाइल नंबर हाथ पर लिखने के सवाल का वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सका।

बढ़ सकती है पीड़िताओं की संख्या

सूत्रों के अनुसार, कॉलेज में पिछले दो दिनों से प्रैक्टिकल हो रहे थे और बुधवार को भी आरोपी ने ही परीक्षा ली थी। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि बुधवार को भी कुछ छात्राएं इसी तरह की हरकतों का शिकार हुई हों। कॉलेज प्रबंधन को आशंका है कि आने वाले समय में और छात्राएं भी सामने आ सकती हैं।

प्रैक्टिकल परीक्षा निरस्त, विश्वविद्यालय को भेजी गई रिपोर्ट

कॉलेज प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय को मामले की जानकारी दे दी है। साथ ही बुधवार और गुरुवार को हुए सभी प्रैक्टिकल निरस्त कर दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस कार्रवाई जारी

गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर.के. सकलानी ने बताया कि एक छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment