अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

मसूरी चलती कार में ड्राइवर को पड़ा हार्ट अटैक, पलभर को जमे टूरिस्ट, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा

On: October 12, 2025 6:50 AM
Follow Us:

मसूरी में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा उस वक्त टल गया जब धनौल्टी से लौटते समय एक वाहन चालक को चलती गाड़ी में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। हालांकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसकी सूझबूझ से वाहन में सवार चार पर्यटकों की जान बच गई।

घटना टिहरी बाईपास मार्ग पर लक्ष्मणपुरी के पास नगर पालिका परिषद मसूरी के कूड़ा कलेक्शन सेंटर के समीप हुई। बताया गया कि हरिद्वार निवासी चालक कपिल अरोड़ा (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अनिल अरोड़ा, टैक्सी स्विफ्ट डिजायर (नंबर UK08-TA-6149) से पर्यटकों को लेकर धनौल्टी से देहरादून होते हुए हरिद्वार की ओर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ और तभी दिल का दौरा पड़ गया।

गंभीर हालत में भी कपिल अरोड़ा ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे मोड़ दिया। इसी दौरान कार सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई और रुक गई। अगर चालक ने यह निर्णय समय रहते न लिया होता तो वाहन सीधा गहरी खाई में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और चालक को उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कार में पश्चिम बंगाल से आए चार पर्यटक सवार थे, जो धनौल्टी घूमने आए थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उनकी पहचान पुरबस्त हल निवासी डाइसेल पूरतराड़, राजेल मुखर्जी निवासी ढंगन (उम्र लगभग 45 वर्ष), अनकटी नाथ पुत्र आलोक नाथ और शेम नाथ गराई के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

मसूरी पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला प्राकृतिक मृत्यु (दिल का दौरा) का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पूरी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी। पुलिस ने मौके पर जांच प्रारंभ कर दी है और पर्यटकों को सुरक्षित हरिद्वार भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जौलीग्रांट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी और घटनास्थल का दृश्य |

जौलीग्रांट में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

चम्पावत पॉलिटेक्निक मैदान जहाँ छात्र को भाला लगा और पुलिस जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर |

चम्पावत में खेल के मैदान में पसरा मातम: भाला लगने से पॉलिटेक्निक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा के वाहनों को हरी झंडी दिखाते हुए।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शंखनाद: सीएम धामी दिखाएंगे वाहनों को हरी झंडी, पंजीकरण केंद्रों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

Leave a Comment