अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड आपदा पर जताई गहरी संवेदना, सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

On: September 17, 2025 11:15 AM
Follow Us:

बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड में आई विनाशकारी आपदा पर गहरा दुःख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि वही पर्वत और नदियाँ जिन्होंने हमें पालन-पोषण किया, आज वे खुद पीड़ा और संकट में हैं। जुबिन ने कहा, “मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जो इस विपदा में अपार दुख और क्षति का सामना कर रहे हैं। इस कठिन समय में उत्तराखंड को केवल प्रार्थना ही नहीं, बल्की हमारी एकजुटता, प्रेम और सहानुभूति की आवश्यकता है।”

जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंड की इस मुश्किल घड़ी में सरकार से अपील की है कि वे प्रभावी और त्वरित कदम उठाएं, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और हर संभव मदद पीड़ितों तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि संकट के समय में सख्त और जवाबदेह कार्रवाई बेहद जरूरी है ताकि नुकसान को रोका जा सके और राहत कार्य तेजी से आगे बढ़ सकें।

साथ ही जुबिन ने उत्तराखंडवासियों से भी आह्वान किया कि वे मिलजुलकर इस कठिन समय का सामना करें। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड सदैव से शक्ति, आस्था और साहस की भूमि रही है। हम सब मिलकर इस कठिन दौर को पार करेंगे और फिर से ऊँचाईयों की ओर बढ़ेंगे।” उन्होंने पूरे उत्तराखंड की जनता को आश्वस्त किया कि वे इस विपदा की घड़ी में उनके साथ हर कदम पर खड़े हैं।

जुबिन नौटियाल का यह संदेश न केवल आपदा पीड़ितों को सहारा देता है, बल्कि एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है।

यह भी पढें- मसूरी का उत्तराखंड से संपर्क टूटा, भूस्खलन के चलते सभी मार्ग बंद; पर्यटक फंसे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment