अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में हंगामा: भाजपा जिलाध्यक्ष समेत 11 पर अपहरण का केस दर्ज

On: August 16, 2025 7:38 AM
Follow Us:

नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान मचे बवाल ने अब नया मोड़ ले लिया है। पांच सदस्यों के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 11 लोगों को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पुष्पा नेगी, सदस्य जीशान्त कुमार और दो अन्य सदस्यों के परिजनों की शिकायत पर की गई है।

दरअसल, मतदान के दिन शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मतदान स्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस की मौजूदगी में पांच सदस्य — डिकर सिंह मेवाड़ी, प्रमोद सिंह, तरुण कुमार शर्मा, दीप सिंह बिष्ट और विपिन सिंह — अचानक लापता हो गए। कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरेआम गुंडागर्दी और सदस्यों को अगवा करने का आरोप लगाया। इस घटना ने पूरे राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।

हंगामे के बाद कांग्रेस ने चुनाव का बहिष्कार करते हुए मामला हाईकोर्ट में पहुंचाया। कोर्ट में सुनवाई के बाद पुलिस हरकत में आई और सबसे पहले तल्लीताल थाने में एसआई सतीश उपाध्याय की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद देर रात अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पुष्पा नेगी, सदस्य जीशान्त कुमार, सदस्य प्रमोद कोटलिया के भाई विनोद कोटलिया और डिकर मेवाड़ी के साले आशीष गौनिया ने अलग-अलग तहरीर देकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सीधे तौर पर आरोप लगाए।

शिकायतों के आधार पर पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रत्याशी के पति आनंद दर्मवाल, शंकर कोरंगा, चतुर बोरा, प्रमोद बोरा, प्रखर साह, बीबी भाकुनी, विशाल नेगी, पंकज नेगी, शुभम दर्मवाल और कोमल दर्मवाल के नाम दर्ज किए। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

एसओ रमेश सिंह बोरा ने जानकारी दी कि सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 140(3), 115(2), 352, 351(3), 74 और 62 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है और अब मामला हाईकोर्ट से लेकर थाने तक पहुंच चुका है।

यह भी पढें- नैनीताल पंचायत चुनाव कथित अपहरण: गायब सदस्यों का वीडियो आया सामने, बोले – “हम तो अपनी मर्जी से घूमने निकले हैं” वायरल वीडियो से मचा बवाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment