अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Weather Update: उत्तराखंड में भारी वर्षा की संभावना, देहरादून समेत कई जिलों में अलर्ट; जल्द मिलेगी बारिश से राहत

On: August 26, 2025 5:37 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आसमान पर बादल छाए हुए हैं। रुक-रुककर हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत तेज वर्षा की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पिछले 24 घंटे में दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा दर्ज की गई है। रविवार रात से ही देहरादून में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार सुबह तक जारी रहा। दिन के समय कभी धूप तो कभी घने बादलों की आंख-मिचौली होती रही, वहीं दोपहर और शाम को कई इलाकों में जोरदार बौछारें पड़ीं। कुछ स्थानों पर 50 मिमी से अधिक वर्षा रिकार्ड की गई। रात में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का क्रम जारी रहा।

आज से मिल सकती है थोड़ी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज से प्रदेश में भारी वर्षा से फौरी राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं अति तीव्र वर्षा के दो से तीन दौर हो सकते हैं। बाकी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मसूरी और आसपास भी होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि आज देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक से लेकर घने बादल छाए रह सकते हैं। मसूरी समेत पर्वतीय क्षेत्रों में भी तीव्र बौछारों की संभावना है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और सड़क अवरोध की स्थिति बन रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। वहीं, मैदानों में तेज बौछारों से जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है।

यह भी पढें- Dehradun : शीशमबाड़ा में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोज़र

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment