अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा की विदाई पर उमड़ी श्रद्धा की लहर, भक्‍तों ने आंखें नम कर हाथ जोड़कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

On: September 5, 2025 7:55 AM
Follow Us:

नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा द्वारा आयोजित नंदा देवी महोत्सव के दौरान मां नंदा सुनंदा की विदाई पर भक्तों ने भारी आस्था दिखाई। मंदिर में विशेष पूजा के बाद मां का डोला नगर भ्रमण के लिए विदा किया गया।

भक्तों ने जयकारों के साथ डोले में कंधा लगाने और फूल-अक्षत चढ़ाने में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुमाऊंनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। डोले के साथ पहली बार नगरपालिका द्वारा वाहन में प्रसाद वितरण भी किया गया।

शाम को नगर भ्रमण के बाद झील में कदली से बनी मूर्तियों का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। मंडप से डोला सौंपते समय आयोजकों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने विशेष पूजा संपन्न कराई।

डोला भ्रमण के दौरान बैंड और संगीत समूहों ने माता की स्तुति में गीत प्रस्तुत किए, जबकि छलिया कलाकारों ने ढोल-नगाड़े और मशकबीन पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। पिथौरागढ़ का लखिया भूत इस बार विशेष आकर्षण रहा।

इस धार्मिक महोत्सव में मंडलायुक्त दीपक रावत, एसपी जगदीश चंद्र, एसडीएम केएन गोस्वामी और हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

यह भी पढें- यमुनोत्री हाईवे 13वें दिन भी बंद, कई गांवों में नेटवर्क ठप, स्यानाचट्टी क्षेत्र में सुरक्षा और राहत कार्य जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंकिता भंडारी केस से जुड़े विवाद में पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार; कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे पर लगा ब्रेक; ढिकाला और दुर्गादेवी जोन में सफारी भी पूरी तरह बंद, जानिए क्या है वजह

मुकेश अंबानी पहुंचे बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन, मंदिर समिति को 5 करोड़ रुपये का बड़ा दान

मसूरी में सनसनी: होमस्टे में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था खून, जांच में जुटी पुलिस

​कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: सुबह 5 बजे खुले कपाट, उमड़ा आस्था का महासैलाब; हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजी घाटी

देहरादून मर्डर मिस्ट्री: भुड्डी गांव में अधिवक्ता सोहेल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, सगे छोटे भाई ने ही रची थी खूनी साजिश

Leave a Comment