अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी, मंच से उतरते ही हुए अस्वस्थ

On: June 25, 2025 10:19 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बुधवार को अचानक बिगड़ गई। यह घटना कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह के तुरंत बाद घटी, जहां उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 45 मिनट का प्रेरणादायक भाषण दिया और 1989 में साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का भावुक होकर कई बार उल्लेख किया।

कार्यक्रम समाप्त होने पर उपराष्ट्रपति मंच से नीचे उतरकर डॉ. पाल से मिले, उन्हें गले लगाया और पुराने संस्मरण साझा करते हुए दोनों भावुक हो गए। इसी दौरान अचानक उपराष्ट्रपति की तबीयत खराब हो गई और वे डॉ. पाल के गले लगे-लगे नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार प्रदान किया।

इस अप्रत्याशित स्थिति के बाद उपराष्ट्रपति को स्थिर स्थिति में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के साथ राजभवन ले जाया गया। हल्द्वानी पहुंचने पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय भट्ट, मेयर गजराज बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया था।

हालांकि बाद में अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और वे अब विश्राम कर रहे हैं। राज्य सरकार और मेडिकल टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पूरे घटनाक्रम ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक और चिंतित कर दिया।

यह भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड पहुंचे, हल्द्वानी आर्मी हेलीपैड पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत समारोह आयोजित।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Medical students holding candlelight vigil for Tanvi at SGRR College Dehradun. (देहरादून के SGRR कॉलेज में तन्वी के लिए कैंडल मार्च निकालते मेडिकल छात्र।)

देहरादून: 90 लाख की फीस और एचओडी की ‘अवैध मांग’, डॉक्टर बनने से 3 महीने पहले छात्रा ने तोड़ा दम; गंभीर आरोप

Dehradun Police checking students at night on Prem Nagar highway near a university. (देहरादून पुलिस प्रेम नगर हाईवे पर यूनिवर्सिटी के पास रात में छात्रों की चेकिंग कर रही है.)

देहरादून में ‘नाइट कर्फ्यू’ जैसा पहरा: रात 10 बजे के बाद बाहर दिखे छात्र तो खैर नहीं, हॉस्टल और कॉलेज प्रबंधन पर भी गिरेगी गाज

रुड़की उत्तराखंड में सोलानी पार्क के पास एक सफेद कार के आसपास पुलिस जांच की सीन, जहां एक युवक को बंधक बनाकर पीटा गया था।

उत्तराखंड में रूह कंपा देने वाली वारदात: रुड़की में युवक को बंधक बनाकर पीटा, दोनों हाथों की नसें काटीं

देहरादून महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज एमएस छात्रा सुसाइड केस।

देहरादून: महंत इंदिरेश मेडिकल कॉलेज की एमएस छात्रा ने दी जान, सुसाइड के पीछे ‘प्रताड़ना’ का बड़ा आरोप

ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे प्री-वेडिंग शूट कराते कपल और रेतीला तट।

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में बनेगा भव्य प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन: गंगा तट पर मिलेगा समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव

देहरादून कोर्ट परिसर: पुलिस और वकील दुष्कर्म के दोषी देवेंद्र को ले जाते हुए।

उत्तराखंड: कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले दरिंदे को मिली सजा, जमानत मिलते ही दोबारा किया था नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म

Leave a Comment