अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarkashi: भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, छह माह तक खरसाली में होंगे मां यमुना के दर्शन

On: October 2, 2025 7:31 AM
Follow Us:

दशहरे के पावन अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष 23 अक्टूबर, गुरुवार को भैया दूज के दिन यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, खरसाली गांव स्थित मां यमुना के शीतकालीन प्रवास यमुना मंदिर में आयोजित बैठक में कपाट बंद होने का मुहूर्त निकाला गया। तय कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर धन लग्न, अमृत वेला में विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग के शुभ संयोग के बीच कपाट बंद किए जाएंगे।

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि शीतकालीन अवधि में करीब छह माह तक मां यमुना की पूजा-अर्चना और दर्शन खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में ही होंगे।

इससे पहले परंपरा के अनुसार, मां यमुना के भाई सोमेश्वर महाराज शनिदेव की डोली यमुनोत्री धाम पहुंचेगी और अपनी बहन को लेने के बाद कपाट बंद की प्रक्रिया संपन्न होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment