अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarkashi Cloudburst: धराली पहुंचे सीएम धामी, राहत के लिए चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टर standby पर

On: August 6, 2025 7:26 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया और उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और भारतीय सेना के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए और सभी प्रयास तीव्र गति से किए जाएं, ताकि प्रभावितों को जल्द से जल्द सहायता मिल सके।

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशनों को तेज किया गया है। मेडिकल कैंप स्थापित कर दिए गए हैं और प्रभावितों के लिए भोजन, दवाइयां व आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हर प्रभावित नागरिक तक त्वरित और प्रभावी सहायता पहुंचाना है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि ज़रूरत पड़ने पर तत्काल राहत और निकासी कार्य किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार आपदा राहत कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रही है और हर संभव संसाधन प्रभावित क्षेत्र में जुटाए गए हैं।

यह भी पढें- पौड़ी के थलीसैण में बादल फटा, टेंट में रह रहे मजदूर मलबे में दबे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment