अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी आपदा: धराली में खीरगंगा नदी की विनाशकारी बाढ़ से तबाही, अब तक 4 की मौत की पुष्टि, सेना राहत कार्य में जुटी

On: August 5, 2025 10:20 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में मंगलवार को खीरगंगा नदी में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी तेज मलबे के साथ बाजार, होटल, होमस्टे और कई रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हालात बेहद गंभीर, सेना व एसडीआरएफ मौके पर

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को मैदान में उतार दिया गया है। भटवाड़ी से एसडीआरएफ की टीमें रवाना हो चुकी हैं। गंगोत्री धाम का प्रमुख पड़ाव माने जाने वाले धराली गांव में 25 से अधिक होटल और होमस्टे पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग पानी की तेज धारा और मलबे में बह गए हैं।

बादल फटने से मची तबाही, धराली मार्केट बर्बाद

बताया जा रहा है कि खीरगंगा नदी के ऊपरी कैचमेंट एरिया में बादल फटने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बेहद खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। इस विनाशकारी बाढ़ ने पल भर में धराली मार्केट को अपने आगोश में ले लिया। मलबा युक्त पानी इतनी रफ्तार से नीचे आया कि लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। ऊपर के इलाकों से लोगों ने भागो-भागो की आवाजें लगाईं, लेकिन बाढ़ की गूंज के आगे सब दबकर रह गया।

चश्मदीदों ने बताई आंखोंदेखी

धराली बाजार से कुछ ऊंचाई पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ ही पलों में खीरगंगा नदी ने पूरी मार्केट को तहस-नहस कर दिया। जहां कुछ मिनट पहले तक खूबसूरत दुकानों और होटलों की कतारें थीं, वहां अब सिर्फ मलबा और बर्बादी के निशान दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की सक्रियता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन मिलकर प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

विधायक और प्रशासनिक अमला सक्रिय

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बताया कि उन्हें मुखबा गांव से इस आपदा की सूचना मिली थी, जिसके तुरंत बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। प्रशासन को अलर्ट किया गया और राहत दलों को तत्काल रवाना किया गया। विधायक खुद भी देहरादून से धराली की ओर रवाना हो चुके हैं।

पुलिस की अपील: नदी से दूरी बनाएं

उत्तरकाशी पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी नदी या नाले के समीप न जाएं। बच्चों और मवेशियों को भी नदी से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी और अनहोनी से बचा जा सके।

बनाल पट्टी में भी भारी बारिश से नुकसान

इधर, उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भी आज सुबह भारी बारिश हुई है। अतिवृष्टि के कारण कई बकरियां तेज धाराओं में बह गई हैं, जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है।

यह भी पढें- Uttarkashi Cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से मची भारी तबाही, सीएम धामी बोले – सबसे पहले जान बचाना हमारा लक्ष्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Comment