अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी धराली आपदा: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से की बातचीत, केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा

On: August 6, 2025 8:06 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में आई भीषण आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने आपदा की वर्तमान स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही मूसलधार बारिश से कुछ इलाकों में राहत कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है, लेकिन तमाम एजेंसियां एकजुट होकर युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल संसाधन उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।

यह भी पढें- “ग्लोबल साइबर ठगी पर ED की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से देहरादून तक 11 ठिकानों पर छापेमारी”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टिहरी के लाल का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: तिरंगे में लिपटे वीर सपूत रोहित रावत को देख हर आंख हुई नम, पैतृक गांव में बनेगा ‘स्मृति द्वार’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा शुरू, कल IMA पासिंग आउट परेड में लेंगी जांबाज कैडेट्स की सलामी

खेल जगत में शोक की लहर: भारत के दिग्गज निशानेबाज और द्रोणाचार्य अवॉर्डी जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

चमोली में भीषण सड़क हादसा: कुंनार-गेस मार्ग पर कैल नदी में गिरी बोलेरो, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

नंदा राजजात यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, यात्रा मार्ग को चमकाने के लिए करोड़ों की योजना मंजूर; जानें पूरा रूट और डिटेल

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद दून अस्पताल में भर्ती

Leave a Comment