अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: सेना में भर्ती की तैयारी अब होगी निशुल्क, खेल विभाग देगा विशेष प्रशिक्षण

On: October 18, 2025 10:58 AM
Follow Us:

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब सेना में अग्निवीर के रूप में सेवा करने का सपना पूरा करने में खेल विभाग उनकी मदद करेगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने घोषणा की है कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर खेल सुविधाएं युवाओं के लिए पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जिन युवाओं का लक्ष्य सेना में भर्ती होना है, वे अब खेल विभाग की ओर से उपलब्ध स्टेडियम, खेल उपकरण और प्रशिक्षकों की मदद से बेहतर शारीरिक तैयारी कर सकेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय यमुना कॉलोनी में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग के पास मौजूद प्रशिक्षक ही युवाओं को प्रारंभिक प्रशिक्षण देंगे, जबकि आगे चलकर इसके लिए विशेष मानव संसाधन की भी व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड “सैन्यभूमि” के रूप में जाना जाता है, और राज्य सरकार चाहती है कि यहां के अधिक से अधिक युवा भारतीय सेना में जाकर देश की सेवा करें। इसलिए यह पहल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें भर्ती प्रक्रिया में सफल बनाने में मदद करेगी।

बैठक के दौरान एकता मार्च और युवा महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यभर में एकता मार्च आयोजित किया जाएगा। वहीं, राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के दौरान युवा महोत्सव का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

बैठक में विशेष खेल प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश ममगाईं, उपनिदेशक जयराज और शक्ति सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment