अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिक उड्डयन से जुड़े विषयों पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की।

On: April 29, 2025 10:01 AM
Follow Us:

नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई संपर्क में सुधार और पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के संबंध में जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने रनवे की लंबाई को 1,372 मीटर से बढ़ाकर 3,000 मीटर करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) को 524.78 एकड़ भूमि हस्तांतरित कर दी है। उन्होंने अनुरोध किया कि प्राधिकरण पंतनगर एयरपोर्ट के मास्टर प्लान के अनुरूप कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करे।

जौलीग्रांट और नैनी सैनी एयरपोर्ट पर मांगा विस्तार

मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) के विस्तार और रात्रिकालीन ऑपरेशन की अवधि को मध्यरात्रि तक बढ़ाने की मांग की, जिससे यात्रियों की संख्या बढ़ाई जा सके और राज्य को बेहतर हवाई सुविधाएं मिल सकें।

पिथौरागढ़ जिले में स्थित नैनी सैनी एयरपोर्ट को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत पिथौरागढ़ से नई दिल्ली के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया। साथ ही, पिथौरागढ़ से धारचूला और मुनस्यारी तक हवाई सेवाएं शुरू करने की मांग भी रखी गई, जिससे सीमांत क्षेत्रों में आवागमन में सुविधा हो सके।

मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट पर भी रात्रिकालीन ऑपरेशन की अवधि बढ़ाने की आवश्यकता जताई, ताकि अधिक यात्री वायुसेवा का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि तिब्बत (चीन) और नेपाल से सटे पिथौरागढ़ की सामरिक स्थिति को देखते हुए यहां बेहतर हवाई संपर्क जरूरी है।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

राज्य के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने देहरादून, पिथौरागढ़ और पंतनगर एयरपोर्ट्स पर ‘हाउस ऑफ हिमालय’ स्टॉल स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में निर्मित उत्पादों को यात्रियों तक पहुंचाना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है।

नई उड़ानों और अंतरराष्ट्रीय सेवा की मांग

मुख्यमंत्री ने देहरादून से हल्द्वानी, पंतनगर और नागपुर के लिए सीधी हवाई सेवाएं शुरू करने तथा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने की मांग भी की। उन्होंने चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों के निरीक्षण उपरांत वहां से हवाई सेवाएं शुरू करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया।

केंद्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए राज्य को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढें- हरिद्वार में बॉडीबिल्डर पर युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप, बीच सड़क पर किया हंगामा, वीडियो वायरल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment