Demo

बड़ी खबर उत्तराखंड से जहाँ आज गुरुवार को पहाड़ से मैदान तक मौसम का मिजाज फिर बदला। प्रदेशभर में दिनभर बादल छाए रहे। पहाड़ो की रानी मसूरी में दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। वहीं, इसके बाद घना कोहरा छा गया। जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। लोग ठंड से बचने को अलाव का सहारा लेते नजर आए।


बता दें की पौड़ी जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से दोपहर बाद बर्फिली हवाएं चलीं।

यह भी पढ़े -*Dehradun :दो डेड बॉडी के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश,आरोपी वाहन चालक को किया गिरफ्तार*


वहीं पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई थी। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply