Doon Prime News
uttarakhand

Uttarakhand :मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन से भाजपा में शोक की लहर, सीएम धामी ने परिजनों को बंधाया ढांढस

उत्तराखंड में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिजनों को ढांढस बंधाया। वह पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।


बता दें की शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
वहीं सीएम ने कहा कि मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।


साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गांववासी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है जिससे समस्त भाजपा परिवार शोक संतप्त है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस असीम दुख सहने का सामर्थ्य प्रदान करे।

यह भी पढ़े –*अब क्रिकेट खेलने के लिए खिलाड़ियों को दिखाना होगा मूल निवास प्रमाणपत्र, सीएयू की एपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया गया निर्णय*


उन्होंने कहा, गांववासी प्रदेश में भाजपा संगठन के प्रमुख आधार स्तंभों रहे हैं। राज्य में कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां जाकर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने का काम न किया हो। उनके इसी अतुलनीय योगदान के कारण ही उन्हें गांववासी के उपनाम से जाना गया। लिहाजा भाजपा परिवार बेहद दुखी मन से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता है।

Related posts

पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को जनपद में अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामीणों के समस्याओं से संदर्भित ज्ञापन सौंपा

doonprimenews

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने UTET का रिजल्ट किया जारी,केवल 21 प्रतिशत अभ्यर्थी ही कर पाए परीक्षा पास

doonprimenews

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण वाला विधेयक राजभवन भेजा,राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही बन जाएगा कानून

doonprimenews

Leave a Comment