Demo

उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि गंगोत्री धाम जा रहे उड़ीसा के यात्रियों की कार खाई में लुढ़क गई। इसी के साथ गनीमत यह रही कि कार एक पत्थर पर अटक गई। ऐसा नहीं होता तो कार नीचे भागीरथी नदी में जा गिरती। जानकारी मिलने पर हर्षिल पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार में सवार चार यात्रियों को बाहर निकाला।

वहीं, हर्षिल थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट द्वारा बताया गया है कि सोनगाड़ में शांति बैंड के पास कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। कार में उड़ीसा के संजय कुमार पुरोहित, सोहिलता पुरोहित, कमानी कांता नाथ, विजयलक्ष्मी नाथ सवार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कार के पत्थर पर अटकने से बड़ा हादसा बच गया।

यह भी पढ़ें– *उत्तराखंड की इस बेटी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर उत्तराखंड को किया गौरवान्वित, सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल।*

आपको बता दें कि जानकारी मिलने पर हर्षिल पुलिस और आपदा स्वंयसेवी राजेश रावत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों यात्री सुरक्षित हैं। उन्हें दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा गया। पुलिस ने दर्शन के बाद उन्हें होटल में रुकवाया।

Share.
Leave A Reply