अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जुलाई 2025 में होंगे पंचायत चुनाव, ओबीसी आरक्षण निर्धारण इस माह संभावित

On: May 18, 2025 6:40 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जुलाई 2025 में कराए जाएंगे। हरिद्वार को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में चुनाव को लेकर अब तस्वीर स्पष्ट हो गई है। सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए चुनाव जुलाई में संपन्न कराने की बात कही है। इसके बाद प्रशासनिक स्तर पर चुनावी तैयारियों में तेजी आ गई है।

सरकार ने पंचायतों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण को लेकर पंचायतीराज अधिनियम में संशोधन करते हुए एक अध्यादेश लाया, जिसे राजभवन की स्वीकृति मिल गई है। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार यादव ने जानकारी दी है कि ओबीसी आरक्षण की अंतिम अधिसूचना इसी माह जारी कर दी जाएगी, और इसके बाद यह सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी।

हरिद्वार में नहीं होंगे चुनाव, बाकी जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी प्रशासकों के पास

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव उत्तर प्रदेश के साथ कराए जाते हैं। वहां पिछली बार चुनाव वर्ष 2022 में हुए थे। जबकि राज्य के अन्य 12 जिलों में पंचायतों का कार्यकाल नवंबर 2024 में पूरा हो गया था। समय पर चुनाव न हो पाने के कारण पंचायतों की जिम्मेदारी प्रशासकों को सौंपी गई थी। सरकार ने तब से लेकर अब तक परिसीमन, मतदान क्षेत्रों के निर्धारण और मतदाता सूची के पुनरीक्षण जैसे अहम कार्य पूरे कर लिए हैं।

ओबीसी आरक्षण पर नई व्यवस्था लागू

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार पंचायतों में ओबीसी आरक्षण का निर्धारण एक विशेष आयोग की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। आयोग की सिफारिशों के अनुसार अब ओबीसी आरक्षण की पुरानी 14% सीमा हटा दी गई है, लेकिन आरक्षण की कुल सीमा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और ओबीसी को मिलाकर 50% से अधिक नहीं हो सकेगी। जिन क्षेत्रों में SC-ST की जनसंख्या पहले से ही 50% से अधिक है, वहां ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलेगा।

जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण का निर्धारण शासन स्तर पर होगा, जबकि क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के लिए यह कार्य जिला स्तर पर किया जाएगा।

प्रशासकों का कार्यकाल अधिसूचना पर टिका

प्रशासकों का मौजूदा कार्यकाल 27 मई और 31 मई को समाप्त हो रहा है। यदि पंचायत चुनाव की अधिसूचना समय रहते जारी कर दी जाती है तो प्रशासकों का कार्यकाल स्वतः समाप्त हो जाएगा और नई पंचायतें कार्यभार संभाल लेंगी। लेकिन अधिसूचना में देरी होने पर सरकार को प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए पंचायतीराज अधिनियम में एक और संशोधन अध्यादेश लाना पड़ सकता है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि पंचायत चुनाव समय पर संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जैसे ही ओबीसी आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी, पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

यह भी पढें- विराट कोहली के संन्यास पर सुरेश रैना की भावुक अपील – भारत रत्न देने की उठी मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment