अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather: ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी; आज फिर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

On: October 7, 2025 6:55 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम समेत ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर अब मैदानों तक महसूस किया जा रहा है। देहरादून सहित आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं ठंडक बढ़ने से लोगों को हल्के गर्म कपड़े निकालने पड़े।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री कम होकर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आई। हालांकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अकेले दून में 9.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक बना हुआ था।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि प्रदेश में बना निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार सक्रिय है, जिसके कारण आठ अक्तूबर तक तेज दौर की बारिश जारी रहने की संभावना है। सात अक्तूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य रूप से बारिश होती है, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन और बदले मौसम चक्र के चलते बारिश का दौर सामान्य से अधिक लंबा और तेज हो गया है।

आज भी भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का असर अब मैदानी तापमान पर भी दिख रहा है। विभाग के अनुसार, आठ अक्तूबर के बाद मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो जाएगा और ठंड का असर और बढ़ने लगेगा।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड में नई सर्किल दरें लागू: नैनीताल की मॉल रोड बनी कुमाऊं की सबसे महंगी जगह*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

"सड़क के किनारे एक लाल और सफेद रंग का साइनबोर्ड जिस पर हिंदी में 'दुर्घटना-संभावित क्षेत्र, सावधानी से चलाएं' लिखा है, पीछे एक खाली घुमावदार सड़क दिखाई दे रही है।"

देहरादून: गूलर घाटी में रफ्तार का कहर, घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम को कार ने कुचला; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

देहरादून के प्रेमनगर जंगल में क्राइम सीन पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पास में रखा संदिग्ध बोरा और पुलिस की पीली टेप।

देहरादून के प्रेमनगर में सनसनी: जंगल में बोरे के अंदर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका से इलाके में दहशत

"उत्तराखंड के हरिद्वार में गैस गोदाम के बाहर खाली एलपीजी सिलेंडर के साथ खड़े लोग, पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए।"

ईरान-इजरायल युद्ध का साया: उत्तराखंड में गैस सिलेंडर की किल्लत, प्रशासन अलर्ट, कमर्शियल सप्लाई पर लगी रोक

Leave a Comment