अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: मसूरी मालरोड पर दोबारा दौड़ेंगी गोल्फ कार्ट, नए पर्यटन स्थलों के विकास की तैयारी

On: May 30, 2025 6:45 AM
Follow Us:

देहरादून। मसूरी को पर्यटन के लिहाज से और अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने कमर कस ली है। इसी क्रम में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में मसूरी की आधारभूत संरचनाओं और आवश्यक सुविधाओं में व्यापक सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान मसूरी के समग्र विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य सचिव ने मसूरी की मालरोड पर गोल्फ कार्ट सेवा को दोबारा शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ट्रैफिक की भीड़ से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह सेवा एक बार फिर पर्यटकों को सुखद अनुभव देगी और पैदल चलने वालों को सहूलियत प्रदान करेगी।

इसके साथ ही मसूरी मार्ग पर लगने वाले ईको-टोल टैक्स को फास्ट टैग के माध्यम से वसूली जाने की व्यवस्था लागू करने के आदेश भी दिए गए, जिससे ट्रैफिक फ्लो बाधित न हो और पर्यटकों को डिजिटल माध्यम से सुविधा मिले।

मुख्य सचिव ने मसूरी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वैकल्पिक मार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण पर जोर दिया। उन्होंने झड़ीपानी रोड, कैमल्स बैक रोड, लंढौर और खट्टापानी रोड को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्यों के लिए नगर पालिका मसूरी को आवश्यक बजट सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में उन्होंने परिवहन और पुलिस विभाग को मौजूदा ट्रैफिक प्लान को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए, जिससे शहर में जाम की समस्या से निपटा जा सके।

मुख्य सचिव ने मसूरी के भीतर आवागमन को और सुगम बनाने के लिए रोपवे निर्माण की संभावनाओं का सर्वेक्षण कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मसूरी में नए पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर विकसित करने का भी सुझाव दिया। खासतौर पर झड़ीपानी फॉल, शिखर फॉल और मैसी फॉल जैसे प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए योजनाएं बनाने को कहा गया।

उन्होंने मसूरी के आसपास ट्रेकिंग रूट विकसित करने की संभावनाएं तलाशने और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने पर भी बल दिया।

बढ़ते वाहन दबाव को देखते हुए शहर में नए पार्किंग स्थलों की पहचान करने और उनकी योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

पर्यावरण संरक्षण और स्थायी विकास को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने मसूरी शहर की स्ट्रीट लाइट्स के बीच सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी रोशनी बनी रहे।

इस अहम बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश कुमार झा, सचिव सचिन कुर्वे, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढें- रानीपोखरी: दो वाहनों की टक्कर के बाद भड़की हिंसा, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट – नौ आरोपी गिरफ्तार, गाड़ियां सीज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

देहरादून के राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर खड़ी एम्बुलेंस और होली अलर्ट का बैनर।

होली के रंग में भंग न डाल दे हुड़दंग: देहरादून के अस्पतालों में ‘हाई अलर्ट’, 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

Leave a Comment