अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather: भूस्खलन से पहाड़ों में रास्ते ठप, कुमाऊं की 152 सड़कें बाधित, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हाईवे भी बंद

On: September 3, 2025 8:33 AM
Follow Us:

कुमाऊं में दो दिनों से जारी भारी बारिश ने आम जनजीवन पर गहरा असर डाला है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से मार्ग बंद हो गए, वहीं तराई और मैदानी क्षेत्रों में उफनते नदी-नाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बने हुए हैं। कुमाऊं मंडल की 152 सड़कें मलबे और पानी की वजह से ठप हो गई हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।

शारदा नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

बनबसा में शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से ऊपर पहुंच गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि बैराज से होकर गुजरने वाले चारपहिया वाहनों का संचालन पिछले दो दिनों से बंद पड़ा है। जब तक नदी का स्तर घटकर एक लाख क्यूसेक से नीचे नहीं आता, तब तक आवाजाही शुरू होने की संभावना नहीं है।

नैनीताल में टूटा आठ साल का बारिश का रिकॉर्ड

नैनीताल में इस बार जनवरी महीने में 2000 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो पिछले आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। 2017 में यहां 3045 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं हल्द्वानी में गौला नदी रौद्र रूप में नजर आई। तेज बहाव की वजह से नदी पुल के नीचे बने चेकडैम बहाव के साथ खिसक गए।

मौसम विभाग का अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद

मौसम विभाग ने देहरादून, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए चंपावत और नैनीताल जिलों में जिला प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर पहली बर्फबारी

पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों ने सीजन की पहली बर्फबारी का स्वागत किया। व्यास, दारमा और मल्ला जोहार घाटियों की चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। चार दिन पहले जहां जिले का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था, वहीं मंगलवार को यह गिरकर 21 डिग्री पर आ गया।

यह भी पढें- “मां का साया छिना, पिता बेरोजगार… DM सविन बंसल बने सहारा; तीनों बहनों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 1.10 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक बजट 2026-27 पेश करते हुए एक दृश्य

उत्तराखंड का ‘चुनावी’ दांव: गैरसैंण में CM धामी ने पेश किया ₹1.10 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट

"देहरादून झंडा मेला दरबार साहिब में झंडे जी का आरोहण और श्रद्धालुओं की भारी भीड़।"

आस्था का सैलाब: देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, 94 फीट ऊंचे झंडे जी के आरोहण से गुंजायमान हुआ दरबार साहिब

रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित 'होटल हिमालयन इन' के बाहर खड़ी उत्तराखंड पुलिस की बोलेरो गाड़ी और जांच करते पुलिस अधिकारी। होटल के बाहर पीली क्राइम सीन टेप लगी है और स्थानीय लोग जमा हैं।

रुद्रप्रयाग के होटल में महिला की संदिग्ध मौत: साथ आए दो युवक चाबी लेकर फरार, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

रात के समय हाईवे पर हुई अनुराग डोभाल की कार दुर्घटना का दृश्य, जहाँ पुलिस और बचावकर्मी क्षतिग्रस्त काली कार के पास घायल अनुराग को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं और पीछे न्यूज़ बिलबोर्ड लगा है।

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने की खुदकुशी की कोशिश? इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ भीषण सड़क हादसा, हालत नाजुक

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, खुशहालपुर पर सड़क दुर्घटना के बाद का दृश्य। सड़क पर एक चादर से ढका हुआ शव पड़ा है, पुलिस अधिकारी मौजूद हैं और दुखी परिजन तथा ग्रामीण सड़क के किनारे जमा हैं। पृष्ठभूमि में एक गुरुद्वारा और सड़क के संकेत बोर्ड दिखाई दे रहे हैं।

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काल बनी तेज रफ्तार जीप: बिना नंबर की गाड़ी ने 7 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही मौत

चमोली के ओडर गांव में जांच करती उत्तराखंड पुलिस की टीम।

चमोली में पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: सनकी पति ने पत्नी और बेटे को काट डाला, फिर जंगल में फंदे से झूलकर दी जान

Leave a Comment