अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड का मौसम: पहाड़ों में पाला, मैदानों में कोहरा—ठंड बढ़ी, IMD ने जारी किया अलर्ट

On: December 10, 2025 6:02 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में इस समय मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिसके कारण दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। हालांकि, रात के वक्त तापमान तेजी से नीचे गिरने लगा है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों में पाला जमने की स्थिति बन सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बढ़ने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट का अनुमान जताया गया है, जिससे रातें और ठंडी हो सकती हैं।
मंगलवार सुबह दून और आसपास के क्षेत्रों में खिली धूप ने दिन के समय ठंड से कुछ राहत दी। लेकिन जैसे ही शाम ढली, ठंडे हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बहुत अधिक अंतर देखा जा रहा है, जो सेहत पर भी असर डाल सकता है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट जारी रह सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानों में घना कोहरा यात्रा में बाधा उत्पन्न कर सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतें और ठंड से बचाव के उपाय करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड के पहाड़ों में बन रही आधुनिक टनल और झाझरा-मसूरी नया हाईवे प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य।

मसूरी का सफर अब मात्र 30 मिनट में: देहरादून को जाम से मिलेगी मुक्ति, नितिन गडकरी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘झाझरा-मसूरी हाईवे’ पर काम तेज

देहरादून के एक मदरसे में जांच करते सरकारी अधिकारी और बैठे हुए छात्र।

देहरादून में अवैध मदरसों पर कसता शिकंजा: बाहरी बच्चों को ‘कट्टर’ बनाने की आशंका, 35 संस्थानों की फाइलें दोबारा खुलीं

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चलती उत्तराखंड परिवहन निगम की वाल्वो बस और नए किराए की सूची।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रोडवेज का धमाका; कम किराए में लग्जरी सफर, यहाँ देखें बसों की पूरी रेट लिस्ट और टाइम टेबल

ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र पर कतार में लगे श्रद्धालु।

हरिद्वार में चारधाम यात्रा का शंखनाद; ऋषिकुल में ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, जानें जरूरी नियम और तैयारी

चमोली में खाई में गिरा सेना का वाहन और एयरलिफ्ट रेस्क्यू ऑपरेशन।

चमोली में बड़ा हादसा: गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिरा, दो जवान गंभीर घायल, एक एयरलिफ्ट

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

Leave a Comment