उत्तराखंड में आज मतदान छात्रसंघ चुनाव,शाम 5 बजे के बाद घोषित होंगे नतीजे

उत्तराखंड में शनिवार को छात्रसंघ चुनावों का माहौल बेहद रोचक हो गया है। प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्र अपने-अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी, जिसके बाद शाम पांच बजे से परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस बार लगभग 88 हजार से अधिक छात्र चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। छात्रसंघ चुनावों को लेकर कॉलेज परिसरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यह दिन सत्तारूढ़ दल भाजपा से संबद्ध छात्र संगठन एबीवीपी और विपक्षी दल कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर का परिणाम भी सामने लाएगा।

किन-किन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में हो रहा मतदान

प्रदेश के तीन राज्य विश्वविद्यालय —

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय

कुमाऊं विश्वविद्यालय

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय

और एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही संबद्ध राजकीय एवं सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में भी चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं।

गढ़वाल विवि के चौरास, टिहरी और पौड़ी कैंपस के अलावा देहरादून और आसपास के प्रमुख कॉलेजों —

डीएवी कॉलेज

डीबीएस कॉलेज

एमकेपी कॉलेज

श्रीगुरु राम राय पीजी कॉलेज

एमपीजी कॉलेज मसूरी

में भी छात्रसंघ चुनावों की प्रक्रिया संपन्न हो रही है।

क्या है खास

आज होने वाला मतदान न सिर्फ विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र राजनीति की दिशा तय करेगा, बल्कि यह भी स्पष्ट करेगा कि प्रदेश की छात्र राजनीति पर किस संगठन का प्रभाव ज्यादा है।

यह भी पढें- चारधाम यात्रा ने फिर पकड़ी रफ्तार, श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार*

Leave a Comment