अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand- यहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए चाचाओं ने अपनी ही भतीजे के साथ किया दुष्कर्म।

On: May 5, 2022 10:01 AM
Follow Us:

Uttarakhand से एक शर्मनाक घटना सामने आई है बताया गया है कि तीन चाचा ने मिलकर नाबालिग भतीजी से कई बार दुष्कर्म किया मामले का खुलासा तब हुआ जब एक दिन पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ और उसकी मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई बच्ची के गर्भवती होने की सूचना से परिजनों के होश उड़ गए पीड़िता Rishikesh के एक हॉस्पिटल में भर्ती है।

सूचना के मुताबिक, टिहरी जिले के लम्बगांव थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों ही आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार है पीड़िता ने तीनों आरोपियों पर कई बार उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दिया है।

वहीं, आरोपियों में से दो नाबालिग है जिन्हें पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया है नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है वहीं तीसरा आरोपी बालिग है जो फरार बताया जा रहा है पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है उसके विरुद्ध पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर दिया गया है पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने 164 में बयान दर्ज कराए हैं।

यह भी पढ़े- यहां राम सिंह नामक पिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया Sucide Note किया बरामद।

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक 3 मई को महिला ने लम्बगांव थाने में तहरीर दी है जिसमें बताया गया है कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ तीन युवकों ने रेप किया है सभी आरोपी रिश्ते में पीड़िता के चाचा लगते हैं नाबालिक की अस्तिमा को तार-तार करने वाले तीनों आरोपियों का उनके घर आना-जाना था 3 दिन पहले पीड़िता के पेट में तेज दर्द हुआ था इसके बाद पीड़िता की मां उसे लेकर डॉक्टर के पास गई तो वहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है इसके बाद मां ने पीड़िता से इसके बारे में पूछा तो उसने पूरा सच बता दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment